*जदयू के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने दीपक कुमार अभिषेक*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 27 अगस्त 2025 :: राजनीति में संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की निष्ठा किसी भी दल की सबसे बड़ी पूंजी होती है। इसी क्रम में जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने विधि प्रकोष्ठ को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से अधिवक्ता दीपक कुमार अभिषेक को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। यह नियुक्ति जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद की अनुशंसा पर विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार द्वारा की गई।
नियुक्ति मिलने पर दीपक कुमार अभिषेक ने संगठन के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। उनका कहना है कि वे पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जदयू विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ने इस अवसर पर कहा कि दीपक कुमार अभिषेक एक समर्पित और ईमानदार कार्यकर्ता हैं। संगठन को उनसे गहरी उम्मीदें हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदर्शों और पार्टी की नीतियों के अनुरूप काम करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान देंगे।

जदयू के विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी केवल संगठनात्मक स्तर तक सीमित नहीं रहती है, बल्कि इसका सीधा संबंध आम जनता की समस्याओं और न्याय से जुड़ा होता है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में दीपक कुमार अभिषेक की भूमिका न केवल प्रकोष्ठ की गतिविधियों को गति देगी बल्कि युवाओं और विधिज्ञ समुदाय को पार्टी से जोड़ने में भी सहायक होगी।

इस अवसर पर कई अधिवक्ता और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इनमें पवन कुमार, शंभू कुमार, अमर कुमार और वरुण कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर दीपक कुमार अभिषेक को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ और मजबूत होगा।

पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि दीपक कुमार अभिषेक की यह नियुक्ति जदयू के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। संगठन में नई ऊर्जा और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। आने वाले दिनों में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में वे जनता और पार्टी के बीच सेतु का कार्य करेंगे और न्याय की लड़ाई को और प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ायेंगे।

IFWJ के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने दीपक कुमार अभिषेक की नियुक्ति पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस नियुक्ति से स्पष्ट है कि जदयू अपने हर स्तर पर समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अवसर देकर संगठन को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

#जदयू #विधिप्रकोष्ठ #प्रदेशउपाध्यक्ष #दीपककुमारअभिषेक #जीकेसी #राजीवरंजनप्रसाद #रागिनीरंजन #जितेन्द्रकुमारसिन्हा #रूपालीदासटुम्पा #डानम्रताआनन्द #मुकेशमहान
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
