*महागठबंधन का विरोध कार्यक्रम पूरी तरह से विफल, आम जनता ने बनाई दूरी : राजीव रंजन प्रसाद*

पटना/10 जुलाई 2025 :: बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में आईएनडीआईए गठबंधन द्वारा बुधवार को बिहार बंद का आवाहन किया था. पटना की सड़क पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव , दीपांकर भट्टाचार्य और मुकेश सहनी समेत महागठबंधन के कई अन्य दिग्गज नेता प्रदर्शन करते नजर आए।
आश्चर्य तो तब हुआ जब पटना में बिहार बंद के दौरान पूर्णिया से सासंद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव की गाड़ी में चढ़ने से रोका गया। राहुल-तेजस्वी ओपन गाड़ी में सवार होकर महागठबंधन के मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। तभी पप्पू और कन्हैया ने भी उसमें चढ़ने की कोशिश की। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने दोनों नेताओं को रोक दिया। इस कारण उन्हें भारी फजीहत झेलनी पड़ी। 
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पटना में कल बुधवार को महागठबंधन द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन पूरी तरह से असफल बताया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान के कवर के अंदर कोरे काग़ज़ के साथ दिखे । स्पष्ट है कि वह अपने पुरखों की तरह ही संविधान एवं लोकतंत्र के प्रति आस्था का दिखावा करते हैं ।

महागठबंधन द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पार्टियों के कार्यकर्ता तो इस कार्यक्रम में मौजूद थे , लेकिन आम लोगों ने इस कार्यक्रम को पूरी तरह से नकार दिया, इस दौरान कई जिलों में कहीं कहीं ट्रेनें रोक दी गई, तो कहीं सड़क पर आगजनी कर आवागमन को बाधित कर दिया गया। साथ ही अनेक स्थानों पर एम्बुलेंस रोककर आम लोगों को परेशान किया गया एवं अनेक दुकानों को लूट कर लोगों को आतंकित किया गया।

#जदयू #नीतीशकुमार #उमेशसिंहकुशवाहा #संजयकुमारझा #रामनाथठाकुर #विजयकुमारचौधरी #श्रवणकुमार #विजेंद्रप्रसादयादव #अशोकचौधरी #ललनसिंह #राजीवरंजनप्रसाद
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
सम्मानAugust 31, 2026*’यंगेस्ट फीमेल मिनी मॉडल’ बनीं पटना की लाडो बानी, समाजसेवा और कला से वैश्विक मंच पर लहराया परचम*
अध्यात्मAugust 31, 2026*विहिप का मौलाना मदनी पर तीखा प्रहार: विनोद बंसल बोले– “कट्टरपंथी मानसिकता को संरक्षण देना बंद करें उलेमा”*
अध्यात्मAugust 28, 2026*रक्षा-बंधन : भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते से विस्तृत होकर ‘परस्पर सशक्तिकरण’ तक बदलती सामाजिक चेतना*
