*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया*

पटना /02 अक्टूबर 2025 :: आज हमारे देश के दो महान विभूतियों का जन्म दिवस है… एक है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और दूसरे हैं हमारे देश के द्वितीय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी.

इस अवसर पर आज हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
साथ ही……भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पटना के शास्त्रीनगर पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद मती कुमुद वर्मा, विकास आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, आयुक्त पटना प्रमंडल डॉ. चन्द्रशेखर सिंह,

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा, और बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
#बहादुरशास्त्रीजयंती #महात्मागांधीजयंती #नीतीशकुमार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अपराध एवं अनुसंधानOctober 17, 2026*कान्दु समाज की ज़मीन पर अवैध निर्माण से औरंगाबाद में तनाव, ओबरा पुलिस पर निष्क्रियता और शह देने का गंभीर आरोप*
पत्रकारिताOctober 12, 2026*मलेशिया में गूंजा भारत का डंका: ‘मिसेज एशिया’ डॉ. रोहिणी झा बनीं ‘मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2026’ की ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन’*
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
