*समाज की सज्जन शक्ति का साथ लेकर भारत को परम वैभव तक पहुंचाएंगे : विनोद बंसल*

रविन्द्र कुमार, संपादक /नई दिल्ली/02 अक्टूबर 2025 :: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पूरे देश में शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिणी दिल्ली स्थित जैतपुर मंडल ने सामूहिक रूप से विजय दशमी का उत्सव व संघ स्थापना दिवस मनाते हुए संगठन के शताब्दी वर्ष का शंखनाद किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विनोद बंसल ने कहा कि पूज्य संतों का आशीर्वाद, प्रभु की कृपा व समाज की सज्जन शक्ति को साथ में लेकर हम भारत को परम वैभव तक पहुंचाएंगे।

संघ की विकास यात्रा, व राष्ट्रीय जीवन मूल्यों के साथ पंच परिवर्तनो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जाति मत पंथ सम्प्रदाय भाषा और स्थान के भेद को समाप्त कर अब हमें समरस समाज का निर्माण करना है। प्रत्येक परिवार को स्वबोध व पर्यावरण प्रेमी बनाते हुए नागरिक कर्तव्यों से परिपूर्ण एक संस्कार शाला और शक्ति पुंज के रूप में विकसित करना है, जिससे विश्व की कोई शक्ति उसपर किसी प्रकार की कुदृष्टि ना डाल सके।

इस शताब्दी वर्ष में हम करोड़ों परिवारों से प्रत्यक्ष भेंट कर संपूर्ण भारत को एकता व राष्ट्र प्रेम के पावन सूत्र में बांधेंगे।

ब्रह्म कुमारी की साधिका ऊषा दीदी की अध्यक्षता में संपन्न इस विजय दशमी कार्यक्रम में श्री बंसल व संघ अधिकारी श्री धीरेन्द्र ने शस्त्र पूजन भी किया तथा उसके बाद स्वयं सेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया। कार्यक्रम में दिल्ली नगर के सेंट्रल जॉन के पूर्व चेयरमैन श्री केके शुक्ल के साथ स्थानीय समाज से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों ने भी भाग लेकर एक दूसरे को बधाई संदेश दिए।
#विश्वहिंदूपरिषद #दुर्गावाहिनीमातृशक्ति #बजरंगदल #आलोककुमार #संपतराय #बजरंगबागड़ा #डॉआरएनसिंह #विनोदबंसल #प्रज्ञाम्हला #परशुरामकुमार #अम्बरीषसिंह #चंद्रकांतरायपत #मिथलेश्वरमिश्र #डॉमधुवर्मा #संतोषसिसोदिया #डॉशोभारानीसिंह #कैलाशकेसरी #वीरेंद्रविमल #अखिलेशसुमन #सुषमाअग्रवाल #डॉभावनाझा #प्रकाशरंजन #गौरवअग्रवाल #चितरंजनकुमार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
