*साल बेमिसाल पर सदस्यों को सम्मानित किया गया युवा क्रांति रोटी बैक*

सारण/11 अक्टूबर 2025 :: युवा क्रांति रोटी बैंक का सातवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष नीतू गुप्ता, उपाध्यक्ष बिंदिया जयसवाल,प्रियंका प्रकाश,सरिता प्रकाश, अर्चना कुमारी, बिंदु कुमारी, कुंती देवी, रेणु सिंह,मिलन गुप्ता, डॉ.शैलेन्द्र सिंह, डॉ.एच. के रंजन,संस्थापक ई०विजय राज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए।
मंच संचालन मीडिया प्रभारी राशिद रिज़वी, अर्जुन सिंह ने किया।

संस्थापक ई. विजय राज ने रक्तवीरो को पूर्व मेयर राखी गुप्ता द्वारा सम्मानित किया। अध्यक्ष नीतू गुप्ता और बिंदिया जयसवाल ने जानकारी देते हुए बताया यह सभी कार्य आप सभी लोगों के सहयोग से हो पाते हैं।
उन्हें वहां आए हुए सभी अतिथियों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।राखी गुप्ता ने कहा छपरा शहर में पिछले सात सालों से युवा क्रांति रोटी बैंक हर शाम जरूरतमंदों के नाम से छपरा जंक्शन परिसर व विभिन्न जगहों पर असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराती है साथ-साथ अगर किसी को रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो युवा क्रांति रोटी बैंक आगे बढ़ कर उनकी मदद करती है।

मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह और राशिद रिज़वी ने कहा हर त्योहार पर सफाई कर्मी महिलाओं के बीच साड़ी वितरण करना, जाड़े के दिनों में कंबल वितरण करना, बरसात के दिनों में रेनकोट वितरण किया जाता है और आगे ऐसे ही मुहिम चलता रहेगा। आपको बता दें कि 10-10-2018 से अब तक युवा क्रांति रोटी बैंक ने बहुत सारे कार्य किए हैं जैसे कि सारण में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन का वितरण राहत सामग्री का वितरण जैसे अनेकों कार्य किया।

दीपा श्रीवास्तव और अमिता श्रीवास्तव ने अनन्या को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित किया।ने युवा क्रांति रोटी बैंक के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

#युवाक्रांतिरोटीबैंक #युवा_क्रांति_रोटी_बैंक #सात_साल_बेमिसाल #छपरा_समाजसेवा #रक्तदान_सेवा #भोजन_वितरण #सामाजिक_कार्य #राखी_गुप्ता #सारण_समाचार #समाज_सेवा_कार्यक्रम #रोटी_बैंक_इवेंट #सामाजिक_संगठन #जरूरतमंद_मदद #स्वयंसेवी_कार्य #सामाजिक_उत्तरदायित्व
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
