*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर खेल परिसर में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का किया उद्घाटन*

रविंद्र कुमार,संपादक/राजगीर /05 अक्टूबर 2025 :: बिहार के खेल इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक दिन बन गया है. क्योंकि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर में बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन कर दिया हैं .

यह स्टेडियम पर्यटन नगरी राजगीर के लिए खेल संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय खेल पर्यटन के नए युग की शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है।
सिडनी ग्राउंड जैसी भव्यता और बीसीसीआई के मानकों के अनुरूप बनी सुविधाओं से लैस यह स्टेडियम न केवल बिहार के खिलाड़ियों को नई दिशा देगा, बल्कि राज्य को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के मानचित्र पर भी मजबूती से खड़ा करेगा. 
आज इस क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह स्टेडियम अंतर्राष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण कराया गया है, जहां खिलाड़ियों तथा दर्शकों की मूलभूत सुविधाओं और मीडिया गैलरी के साथ ही हर प्रकार की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। राजगीर क्रिकेट स्टेडियम लगभग 18 एकड़ में निर्मित किया गया है,जहां 40 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

इस परियोजना की शुरुआत 12 अक्टूबर 2018 को हुई थी, जिसकी प्रारंभिक लागत 740 करोड़ रुपए निर्धारित थी, लेकिन अत्याधुनिक सुविधाओं को जोड़ने के बाद कुल लागत बढ़कर 1121.41 करोड़ रुपए हो गई।
इस स्टेडियम के बनने से बिहार के क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़े स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा और राज्य में दशकों बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी संभव हो पाएगी। इस स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मैचों का सफलतापूर्वक आयोजन हो सकेगा।

आगे उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि राजगीर क्रिकेट स्टेडियम बिहार के क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिखेगा।

#क्रिकेटस्टेडियमउद्घाटन #नीतीशकुमार #सम्राटचौधरी #उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार #सैयदनजमइकबाल #श्रवणकुमार #जयंतराज #सुनीलकुमार #लेसीसिंह #जमाखान 
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
