*शास्त्री जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प*

नई दिल्ली/ 02 अक्टूबर 2025 :: देश के द्वितीय प्रधानमंत्री एवं सादगी, ईमानदारी तथा अदम्य साहस के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज दिल्ली स्थित विजय घाट पर उनकी प्रतिमा पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की.
इस मौके पर शहर के विभिन्न संगठनों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और “जय जवान, जय किसान” के नारे के साथ शास्त्री जी को नमन किया।

खास बात यह है कि इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुप कुमार श्रीवास्तव (IRS), संरक्षक धीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे| इसके अलावा दिल्ली के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी संगठनों से आए गणमान्य लोगों ने भी शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित की|

इस अवसर पर वक्ताओं ने शास्त्री जी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों को याद किया और कहा कि उनकी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने की भावना आज भी सभी के लिए मार्गदर्शक है। उपस्थित जनसमूह ने शास्त्री जी के प्रिय नारे “जय जवान, जय किसान” को ऊँचे स्वर में दोहराते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

#अखिलभारतीयकायस्थमहासभा #डॉअनूपश्रीवास्तव
#अरुणकुमारसिन्हा #राजीवरंजनसिंहा #रश्मिवर्मा
#डॉक्टरआरतीसुमनचौधरी #वेदआशीषश्रीवास्तव
#निर्मलश्रीवास्तव, #राजीववर्मा #जयशंकरश्रीवास्तव,
#रविन्द्रकुमाररतन #प्रियरंजनसिंहा #दीपशिखा

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
