*”एक संकल्प, एक ही नारा – विकसित हो बिहार हमारा” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन*

रविंद्र कुमार,संपादक / पटना /09 अक्टूबर 2025 :: समाजसेवा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय संस्था मृदुराज फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को राजधानी पटना में मृदुराज प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 सह परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय था —

“एक संकल्प, एक ही नारा विकसित हो बिहार हमारा” कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के सर्वांगीण विकास को लेकर जागरूकता फैलाना और उन प्रतिभाओं को सम्मानित करना था, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से चयनित प्रतिभावानों को मृदुराज प्रतिभा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद आनंद मोहन, आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ मनीष मंडल, विधायक रश्मि वर्मा, विधायक संजीव चौरसिया, नीरज बबलू जी, विवेक चंद्र जी , के सी एक ठाकुर और जेडीयू उपाध्यक्ष बी के सिंह मौजूद थे।

मृदुराज प्रतिभा सम्मान 2025 से सम्मान पाने वाले हस्तियों में निम्नलिखित महानुभव शामिल थे….
*इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र से दीपक कुमार,
*बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की रिसर्च स्कॉलर सिमरन राज, *दिव्यांग व्हीलचेयर रग्बी खिलाड़ी धीरज कुमार,
*रैडीशन ग्रुप के एक्जीक्यूटिव सू शेफ अंकित गौरव,
*बागा दौड़ एथलेटिक्स के खिलाड़ी रिषभ राज,
*मार्गदर्शन ट्रस्ट के संस्थापक अजय कुमार.

इन सभी व्यक्तित्वों ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर बिहार का मान बढ़ाया है।

मृदुराज फाउंडेशन के अध्यक्ष *राजीव रंजन* ने कहा कि यह आयोजन संस्था के प्रेरणास्त्रोत उनके माता स्व. मृदुला सिन्हा और पिता स्व. राज किशोर प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। यह दिन हमें समाज के प्रति अपने दायित्वों को स्मरण करने और नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने का अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित महिला परिचर्चा सत्र में वक्ताओं ने बिहार के विकास पथ पर सार्थक चर्चा की। शिक्षा, रोजगार, सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।
सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए सामूहिक संकल्प और एकजुट प्रयासों की आवश्यकता है। कार्यक्रम का समापन समाज के प्रति समर्पण और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ।

#MridurajFoundation #AwardCeremony #DrSripatiTripathi #PatnaEvents #AnandMohan #BabluNeeraj #Rashmiverma #DrManishMandal #VivekChandra #Sanjivchaurasiya #RajeevRanjan
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
