*जन सुराज ने 65 उम्मीदवारों का दूसरा लिस्ट जारी किया, बथनाहा(सीतामढ़ी) से डॉ. नवल किशोर चौधरी को मिला जन सुराज से टिकट*

रविंद्र कुमार , संपादक/पटना/ 13 अक्टूबर 2025 :: बिहार में पिछले दिनों चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई हैं. चुनाव दो चरणों में होंगे. जैसे ही चुनाव आयोग द्वारा बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के तारीखों की घोषणा की गई… वैसे ही सियासी दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा तेज कर दी है. 
इसी क्रम में जन सुराज ने आज सोमवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. जिसमें 65 उम्मीदवारों के नाम है.पहली लिस्ट में जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों के नामों की घोषण की थी. जिसमें से 49 उम्मीदवार ऐसे थे जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे.

आज के लिस्ट में जो 65 उम्मीदवारों के नामो की घोषणा हुई हैं, इसमें एक नाम डॉ. नवल किशोर चौधरी का भी है , जो पेशे से डॉक्टर हैं और कुम्मा (सीतामढ़ी)में इनका क्लीनिक भी है .
कुम्मा और बथनाहा क्षेत्र के समाज में उनकी अच्छी खासी पकड़ है और निश्चित रूप से जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने डॉ नवल किशोर चौधरी को बथनाहा विधानसभा क्षेत्र से अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाकर बथनाहा सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है.
#जनसुराज #प्रशांतकिशोर #आनंदमिश्रा #कर्पूरीठाकुर #डॉजागृति #ईआरएनसिंह #डॉभूपेंद्रयादव #गणेशराम #डामंज़रनसीम, #अरविंदसिंह #सुरेशकुमारशर्मा #स्वर्णलतासहनी #डॉनवलकिशोरचौधरी #बथनाहाविधानसभाक्षेत्र #सीतामढ़ी

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अपराध एवं अनुसंधानOctober 17, 2026*कान्दु समाज की ज़मीन पर अवैध निर्माण से औरंगाबाद में तनाव, ओबरा पुलिस पर निष्क्रियता और शह देने का गंभीर आरोप*
पत्रकारिताOctober 12, 2026*मलेशिया में गूंजा भारत का डंका: ‘मिसेज एशिया’ डॉ. रोहिणी झा बनीं ‘मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2026’ की ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन’*
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
