युधिष्ठिर महतो /पटना /25 अगस्त 2025 :: बिहार और उत्तरप्रदेश के दर्शकों के दिलों की धड़कन जे.पी. यादव, जिन्हें युवा पीढ़ी ने हमेशा अपार प्यार और सम्मान दिया है। अब एक नए और भव्य रूप में जनता के सामने आ रहे हैं। इस बार उनका साथ देने जा रही हैं मशहूर अदाकारा पाखी हेगड़े, जो अपने नए अंदाज़ और ऊर्जा से शो में चार चाँद लगाने वाली हैं।
पाखी हेगड़े ने कहा कि – “इस शो में मैं आप सबसे एक नए अंदाज़ में मिलने वाली हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी दर्शक इस शो को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाएँगे और हमेशा की तरह हमें अपना प्यार और आशीर्वाद देंगे।”
यह शो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि दर्शकों को एक नई उमंग और सकारात्मक संदेश भी देगा। शो का भव्य सेट पटना में सज चुका है और शूटिंग 29 अगस्त से शुरू होने जा रही है।
दर्शकों में पहले से ही इस शो को लेकर खासा उत्साह है, क्योंकि जे.पी. यादव और पाखी हेगड़े की जोड़ी पर्दे पर एक अलग ही आकर्षण और ताजगी लेकर आने वाली है.
#भोजपुरीअभिनेत्री #पाखीहेगड़े #जेपीयादवशो
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
