April 18, 2026

*कार्यक्रम में महाकाल सेवा दल के योद्धाओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया*

रविंद्र कुमार,संपादक /मुजफ्फरपुर/25 अगस्त 2025 :: महाकाल सेवा दल, मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर की संस्कृति और सेवा भाव की शानदार झलक देखने को मिली। महाकाल सेवा दल द्वारा रविवार को इस भव्य सम्मान समारोह का आयोजन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, जवाहर लाल रोड मुजफ्फरपुर बिहार में किया।

इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों, जिनमे बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री मोती लाल प्रसाद, नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, ढाका विधायक पवन जयसवाल, राज़द महिला प्रदेश अध्यक्ष रितु जयसवाल, महापौर निर्मला देवी साहू, उप महापौर डॉ मोनालिसा , निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार , भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष, विवेक कुमार, उद्योग पति समाजसेवी बब्लु चौधरी, बिहार न्यूज़ 18 के संपादक रविन्द्र कुमार, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सुंदर भिमशेरिया,बाबा गरीबनाथ धाम के महंत अभिषेक पाठक, मुख्यसंरक्षक अरविंद सिंह, संरक्षक रमेश रत्नाकर, अध्यक्ष आकाश चौधरी आदि ने हिस्सा लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य समाज सेवा में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करना और सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करना था।

इस कार्यक्रम में नाटक, लोकनृत्य और गीतो की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।

महाकाल सेवा दल के सदस्यों ने भी अपनी उत्कृष्ट सेवा भावना का परिचय दिया, जिसे कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों ने सराहा।

कार्यक्रम का उदघाटन कला संस्कृति मंत्री मोती लाल प्रसाद, नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, ढाका विधायक पवन जयसवाल, राज़द महिला प्रदेश अध्यक्ष रितु जयसवाल, महापौर निर्मला देवी साहू, उप महापौर डॉ मोनालिसा , निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार , भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष, विवेक कुमार, उद्योग पति समाजसेवी बब्लु चौधरी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सुंदर भिमशेरिया,बाबा गरीबनाथ धाम के महंत अभिषेक पाठक, मुख्यसंरक्षक अरविंद सिंह, संरक्षक रमेश रत्नाकर, अध्यक्ष आकाश चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

See also  अहंकार ही व्यक्ति के जीवन के पतन का मुख्य कारण है-महंत श्री राजीव लोचन शरण जी महाराज

इसके वाद……श्रावणी माह में शिवभक्तों की जी जान से सेवा करने वाले 2200 सेवकों को अंगवस्त्र व बाबा गरीबनाथ की तस्वीर और मोमेंट देकर हमारे अतिथियों में सम्मान प्रदान किया.

कुछ समय पूर्व….महाकाल सेवा दल मुजफ्फरपुर के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था , इस रक्तदान शिविर में सदस्य ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था और रक्तदान किया था. इस रक्तदान कार्यक्रम से प्रेरणा लेते हुए समाज के अलग-अलग क्षेत्र के लोगों ने भी इस कार्यक्रम में रक्तदान किया.

इन रक्तवीरो का चयन कर इन्हे भी अंगवस्त्र व बाबा गरीबनाथ की तस्वीर और मोमेंट देकर हमारे अतिथियों में सम्मान प्रदान किया.

बिहार में उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को भी बिहार के कला संस्कृति मंत्री मोती लाल प्रसाद, नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, ढाका विधायक पवन जयसवाल, राज़द महिला प्रदेश अध्यक्ष रितु जयसवाल ने अंगवस्त्र, बाबा गरीबनाथ की तस्वीर और मोमेंट देकर सम्मान प्रदान किया गया. हमारे बिहार न्यूज़ 18 के प्रधान संपादक रविंद्र कुमार को भी यह सम्मान प्रदान किया गया.

इसके साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई लोगों को भी यह सम्मान प्रदान किया गया.

 

विभिन्न क्षेत्रों से सम्मानित किये गये सभी महानुभावों को महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी ने बधाई दी.

आगे आकाश चौधरी ने कहा कि श्रावणी मेले में बाबा गरीबनाथ के दरबार में जल चढ़ाने आने वाले भक्तों की सेवा के लिए महाकाल सेवा दल के सदस्य जी जान लगाकर सेवा करते हैं। यह भगवान शिव की ही महिमा है कि आज महाकाल सेवा दल में अब दो हजार से अधिक युवा सदस्य हैं।

See also  आस्था व राष्ट्रीय एकात्मता की प्रतीक कावड़ यात्रा के यात्रियों के अधिकारों की भी हो रक्षा : विहिप

आज ही किसी संस्थान में 50 -100 लोगों को भी जोड़ करके रखना बहुत मुश्किल काम होता है , आज महाकाल सेवा दल के पास करीब 2200 सदस्य हैं और सबको एक सूत्र में बांधकर रख पाना महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी जैसे कर्म योगी ही कर सकते हैं.

कार्यक्रम की शुरुआत महाकाल नृत्य से हुई। गायिका निशा उपाध्याय गायक शिवेश मिश्रा, आर्यन बाबु, बंटी सिंह बावला ने भगवान शिव के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी साथ ही नाटक एवं लोकनृत्य से परिसर भक्ति पूरे कार्यक्रम में बाबा गरीबनाथ के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा.

कार्यक्रम में मंच का संचालन रंगकर्मी , प्रसिद्ध उद्घोषक और महाकाल सेवा धाम के संरक्षक रमेश रत्नाकर ने किया, जिन्होंने अपनी ओजपूर्ण एवं मनोरंजन उद्घोषणा से दर्शकों को कई घंटे तक बांधे रखा.

मौके पर संस्थापक नथुनी महतो,प्रवीण चौधरी, मुख्य सचिव अजीत पटेल, कुनाल पटेल, कुनाल श्रीवास्तव, प्रकाश चौहान, रामजी महतो, संजय जायसवाल, राकेश जायसवाल, उज्जवल सहनी, अमरनाथ चौधरी, दीपक,चंदन चौहान, सागर, सुधीर, रतन, सिन्टू, शिवम राज, गौतम, युवराज, कृष्णा, रोहित, सूरज, रौशन, रमेश, अंकित, महिला अध्यक्ष सीमा चन्द्रवंशी, चंदा, दुर्गा, आरती, अंजलि, मीडिया प्रभारी रौनक चौधरी, आदि हज़ारों सदस्य मौजूद थे.

इतना सुंदर और व्यवस्थित कार्यक्रम का करने के लिए महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी, संरक्षक रमेश रत्नाकर एवं महाकाल सेवा दल के अन्य पदाधिकारी को बिहार न्यूज़ 18 की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं.

आप लोग ऐसे ही तरक्की करते रहिए….समाज की सेवा करते रहिए और आने वाले समय में महाकाल सेवा दल के सदस्यों की संख्या 2200 से बढ़कर 22000 हो जाए यही ईश्वर से यही प्रार्थना करते है.

See also  अयोध्या में पहली बार 'रामलला की मौजूदगी' में होंगे दीपोत्सव , रामनगरी अयोध्या में दिखेगा अध्यात्म, परंपरा व संस्कृति का संगम

निश्चित रूप से…यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा.

#महाकालसेवादल #मुजफ्फरपुर

Author Profile

रविन्द्र कुमार
रविन्द्र कुमार
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *