*राहुल-तेजस्वी जनता को गुमराह करने के लिए वो बार-बार झूठ का सहारा लेते है: जद (यू)*

पटना/22 अगस्त 2025 :: राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इंडिया महागठबंधन द्वारा 17 अगस्त से बिहार में वोट अधिकार यात्रा कर रहे हैं और चुनाव आयोग और एन डी ए सरकार द्वारा वोट चोरी का नैरेटिव फैलाने में लगे हुये हैं.

इस पर आज जदयू कार्यालय में जद (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद एवं मीडिया पैनलिस्ट महेश दास ने संयुक्त रुप से मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा पर तीखा हमला बोला और कहा कि लोगों को गुमराह करने में लगे इन दोनों नेताओं को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने के लिए वो बार-बार झूठ का सहारा लेते हैं। हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीएसडीएस के आंकड़ों का हवाला देते हुए यह कहकर चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर हमला बोला कि 30-40: वोटर गायब हैं। इसी आधार पर उन्होंने तथाकथित वोटर अधिकार यात्रा का नाटक रचा।
लेकिन अब सच्चाई सामने है. सीएसडीएस के विश्लेषक संजय कुमार पर पुलिस ने गलत जानकारी देने और चुनाव संबंधी उल्लंघनों के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
खुद संजय कुमार ने ट्वीट हटाकर गलती मान ली और माफी भी मांग ली हैं। 
अब सवाल उठता है कि क्या राहुल गांधी अपनी माफीवीर परंपरा निभाते हुए देश की जनता और चुनाव आयोग से माफी मांगेंगे?
यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी झूठ में पकड़े गए हैं। राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से माफी, *खून की दलाली* जैसे बयान पर सेना और जनता से सफाई, और *सभी चोरों का सरनेम मोदी* कहने पर मानहानि के दोषी करार होने के बाद कोर्ट से माफी मांगनी पड़ी थी. राहुल गांधी बार-बार झूठ बोलते हैं और बार-बार माफी मांगने पर मजबूर होते हैं।

आज विपक्ष की राजनीति का फॉमूर्ला साफ है कि झूठ और अफवाह फैलाकर सस्ती राजनीति करो। लेकिन जनता जानती है कि लोकतंत्र अफवाहों से नहीं, वोट से चलता है। यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी महाराष्ट्र में मतदाता सूची गड़बड़ी के आरोपों को खारिज कर दिया। विपक्ष का वोट चोरी नैरेटिव पूरी तरह झूठा साबित हो चुका है।
#जदयू #नीतीशकुमार #उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार #सैयदनजमइकबाल #श्रवणकुमार #जयंतराज #सुनीलकुमार #लेसीसिंह #जमाखान #महेशदास

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
