*नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यवासियों के लिए की कई बड़ी घोषणाएं*

रविंद्र कुमार, संपादक /पटना, 15 अगस्त 2025 :: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और कई वरीय पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद थे. इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि बिहार ने देश की आज़ादी में अहम भूमिका निभाई है और आज भी बिहार विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था में सरकार ने महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए रोजगार सृजन को प्राथमिकता बताई और कहा कि अगले पांच वर्षों में बिहार में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।

उन्होंने सभी नागरिकों से समरसता और सामाजिक न्याय बनाए रखने की अपील की और विकास कार्यों में सहयोग की उम्मीद जताई। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की प्रगति के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा ताकि राज्य और देश दोनों समृद्ध हों। समारोह में प्रदेश के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

नीतीश कुमार ने इस स्वतंत्रता दिवस पर राज्यवासियों के लिए ये बड़ी घोषणाएं कीं:
1. सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं का शुल्क घटाकर सिर्फ 100 रुपये किया गया।
2. मुख्य परीक्षाओं में कोई शुल्क नहीं लगेगा।
3. अगले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा।
4. 7 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है।
5. उद्योग लगाने वालों को ब्याज और कैपिटल सब्सिडी में बढ़ोतरी दी जाएगी।
6. दिवाली-छठ पर दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोगों के लिए विशेष बस सेवा शुरू होगी।

7. सभी पंचायतों में विवाह भवन बनाए जाएंगे।
8. प्रखंड स्तर तक ‘दिदी की रसोई’ सेवा उपलब्ध होगी।
9. थाली दर घटाकर 20 रुपये की जाएगी।
10. 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।
और भी कई विकास योजनाओं का प्रारंभ किया जाएगा ताकि बिहार तेजी से आगे बढ़े। 
#स्वतंत्रतादिवस #नीतीशकुमार #सम्राटचौधरी# सूचनाएवंजनसंपर्कविभागपटना #सूचनाएवंजनसंपर्कविभागबिहार# उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार #सैयदनजमइकबाल #श्रवणकुमार #जयंतराज #सुनीलकुमार #लेसीसिंह #जमाखान
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
