*जयंती पर साहित्य सम्मेलन में दोनों साहित्यिक विभूतियों को किया गया याद, आयोजित हुआ कवि-सम्मेलन*

पटना/14 अगस्त 2015 :: हिन्दी, संस्कृत और बंगला भाषाओं के उद्भट विद्वान थे पं हंस कुमार तिवारी। अनुवाद-साहित्य में उनका महान अवदान है। आपने बंगला साहित्य के हिन्दी में अनुवाद के साथ ही कई अनेक मौलिक साहित्य का सृजन कर हिन्दी का भंडार भरा। राष्ट्रभाषा परिषद, बिहार के निदेशक के रूप में उनके कार्यों को आज भी स्मरण किया जाता है।
उक्त बातें बुधवार को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में आयोजित जयंती समारोह एवं कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए, सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने कही। जयंती पर, स्वतंत्रता सेनानी और हिन्दी-सेवी पीर मुहम्मद मूनिस को स्मरण करते हुए, डा सुलभ ने कहा कि वे चंपारण सत्याग्रह के प्रथम ध्वजवाहकों में से एक थे। महात्मा गाँधी को चंपारण लाने में पं राज कुमार शुक्ल के साथ मूनिस जी की भी बड़ी भूमिका थी। उनकी हिन्दी सेवा भी प्रणम्य है। सन 1919 में बिहार में आहूत हुए 10वें अखिल भारत वर्षीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन के प्रमुख संयोजक थे मूनिस जी।
वे बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के भी अध्यक्ष रहे। समारोह के मुख्य अतिथि और राँची विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा जंग बहादुर पाण्डेय ने कहा कि अपने जीवन की लम्बी आयु में गद्य और पद्य साहित्य समेत पं. वंश कुमार तिवारी जयंती पत्रकारिता और आलोचना के माध्यम से हिन्दी की बड़ी सेवा की। 
किंतु अनुवाद-साहित्य के लिए वे पूरे देश में सम्मान पाते रहे। उन्होंने शरत चंद्र चट्टोपाध्याय और विमल मित्र समेत बंगाल के प्रायः सभी बड़े कीर्तिकारों की महत्त्वपूर्ण पुस्तकों का हिन्दी अनुवाद किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए, सम्मेलन की उपाध्यक्ष डा मधु वर्मा ने कहा कि पं हंस कुमार तिवारी का व्यक्तित्व और कृतित्व जीवंत है। उन्होंने अनुवाद

साहित्य को सर्वाधिक बल दिया। उन्होंने बंगला साहित्य के अनेक ग्रंथों का हिन्दी में अनुवाद किया, उनमे रवींद्रनाथ ठाकुर की रचना ‘गीतांजलि’ भी सम्मिलित है।

मौके पर आयोजित कवि सम्मेलन का आरंभ चंदा मिश्र की वाणी-वंदना से हुआ। वरिष्ठ कवियित्री विभारानी श्रीवास्तव, ईं अशोक कुमार, प्रेरणा प्रिया, इन्दु भूषण सहाय, अश्विनी कविराज, शिवानंद गिरि, भास्कर त्रिपाठी आदि कवियों और कवयित्रियों ने अपनी काव्य-रचनाओं से सभागार को सुगंधित कर दिया। मंच का संचालन सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सम्मेलन के भवन अभिरक्षक प्रवीर कुमार पंकज ने किया। डा प्रेम प्रकाश, राज कुमार चौबे, विष्णु कुमार, सच्चिदानन्द शर्मा, दुःख दमन सिंह, नन्दन कुमार मीत, कुमारी मेनका, डौली कुमारी, मनोज कुमार आदि हिन्दी-प्रेमी समारोह में उपस्थित थे।
#बिहारहिन्दीसाहित्यसम्मेलन #रामवृक्षबेनीपुरी #पंहंसकुमारतिवारी #डॉअनिलसुलभ #डॉमीनाकुमारी #गंगाप्रसाद #आचार्याकृष्णासिंह #जियालालआर्य, #डाउपेंद्रनाथपाण्डेय, #डाशंकरप्रसाद, #डामधुवर्मा, #डाकल्याणी #कुसुमसिंह #चंदामिश्र #विभारानीश्रीवास्तव,
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीJune 1, 2026*जदयू में संगठनात्मक हलचल: 21 जून को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नीतीश कुमार के नेतृत्व पर लगेगी औपचारिक मुहर*
मनोरंजनMay 26, 2026*’सांसें कम हो गईं…’: सुमन पांडेय ने बताया कैसे फिल्म के एक डायलॉग ने बदल दी उनकी सोच*
राजनीतीMay 26, 2026*मुजफ्फरपुर: कला और राष्ट्रवाद का संगम, रमेश रत्नाकर ने बढ़ाया भाजपा की ओर कदम*
मनोरंजनMay 18, 2026*कांस फिल्म फेस्टिवल में चमका बिहार: बिहारी कलाकारों से सजी फिल्म ‘आइडल’ की वैश्विक मंच पर धूम, बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर*
