*कायस्थ समाज ही देश को न्याय और सुशासन दे सकता है,अब हम अन्याय व शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे* – *राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप श्रीवास्तव*

*राजनीतिक दलो का झोला ढोना छोड़ दें,जीत नहीं तो हरा सकते हैं* – *राजीव रंजन सिन्हा*

रविंद्र कुमार , संपादक/पटना/17 अगस्त 2025 :: आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश का प्रदेश कार्य समिति द्वारा परिवार मिलन समारोह का भव्य आयोजन श्री कृष्ण चेतना परिषद ,दारोगा प्रसाद राय पथ, पटना में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों ने भगवान श्री चित्रगुप्त पर माल्यार्पण उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.
तत्पश्चात् अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंहा, विधायक अरुण कुमार सिन्हा , विधायक रश्मि वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर आरती सुमन चौधरी, निर्मल श्रीवास्तव, राजीव वर्मा , जय शंकर श्री वास्तव आदि गणमान्य अतिथिओ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ.

इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त का वंदन किया गया, जिसमे सभी अतिथिओ और कार्यक्रम में आये सभी सदस्यों द्वारा खड़ा हो कर भगवान चित्रगुप्त का वंदन किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिन्हा ने किया। मंच संचालन मुकेश कुमार,स्वागत भाषण रविन्द्र कुमार रतन एवं धन्यवाद माया श्रीवास्तव महामंत्री ने किया.

सर्वसम्मति से बिहार निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को भारत रत्न मिले इसके लिए आंदोलन करने का प्रस्ताव बैठक में पारित किया गया.

प्रांतीय कार्यसमिति में बिहार के 35 जिला के अध्यक्ष एवं सैकड़ों प्रतिनिधि उपस्थित रहे।सबको महासभा की ओर से सम्मान के साथ , बुके अंग वस्त्र फाइल दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन, चित्रगुप्त वंदना, से हुआ.

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुप श्रीवास्तव IRS ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की एक हम सब एक जुट रहे, बिहार में चुनाव होने वाला हैं, हमारा समाज हर तरह से मजबूत है, कायस्थ समाज ही देश को न्याय और सुशासन दे सकता है।अब अन्याय व शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज हम सब खुद में ही बटे है और इसका फायदा दूसरे उठाते है।आज हमारे बच्चे भी कायस्थ समाज के धरोहर को भूलते जा रहे है। हमारा संगठन आज समाज के लोगों के उत्थान के लिए ऑनलाइन शिक्षा, रोजगार , स्वास्थय के लिए कई कार्यक्रम लांच करने जा रही हैं।

प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने कहा की इतनी संख्या में लोग बिहार के विभिन्न जिलों व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी आये,जगह कम पड़ गया। इन्होंने एक बार जोश भरते हुए कहा की न हममें न खून की कमी है न जोश की केवल राजनीतिक दलों का झोला ढोना छोड़ दें।हम जीत नहीं सकते तो हरा तो सकते हैं।अपने समाज को मजबूत और प्रतिष्ठित बनाये। विरोध की राजनीति करनी होगी। पुनः सभी जिलों का भ्रमण,प्रवास,के माध्यम से और कायस्थ समाज को मजबूत बनायेंगे।
विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा की भारतीय सभ्यता संस्कृति में कायस्थों का महत्वपूर्ण स्थान है।शत प्रतिशत पढ़ें लिखे और लीडरशिप की क्षमता है लेकिन हम अलग होते जा रहे हैं।जो हमारे कमजोरी का मुख्य कारण है। इसे दूर कर एक जुट होकर खड़े रहे तो समाज हर क्षेत्र के आगे रहेगा.
लोकतंत्र में जनसंख्या की जरूरत है, विधायक रश्मि वर्मा ने कायस्थ समाज के तमाम विभूतियों की चर्चा करते हुए कही कि हम अगर समाज के लोगों के कठिनाइयों को देखेंगे तो समाज आगे बढ़ेगा।
महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर आरती सुमन चौधरी ने कही की हमारे बच्चे पढ़ाई-लिखाई नौकरी जरूर करें लेकिन समय से बच्चों की शादी करे और सामाजिक दायित्व का निर्वहन करे व समाज के लोगो को मदद करें ।
युवा अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव ने युवाओं का आह्वान किया की कायस्थोंमे ही नेतृत्व की क्षमता हूं।इसको सभी जाति के लोग जानते व मानते हैं इसलिए आगे आकर अपनी क्षमता के अनुसार लोगों के बीच में रहे हैं।
अन्य प्रमुख पदाधिकारियो मे निर्मल श्रीवास्तव, राजीव वर्मा जी, जय शंकर श्री वास्तव, राजीव रंजन सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा अंजनी कुमार सिन्हा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार रतन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार श्री वास्तव,अमरेश कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव सुनील वर्मा , अखिलेश कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय तकनीकी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीलिमा सिन्हा , प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार मंटू , प्रदेश सचिव नीरज कुमार धनंजय सिन्हा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भीष्म नारायण , शालनी सिन्हा, दीपशिखा, अमित वर्मा, ऋतिक सिन्हा, प्रियरंजन सिंहा आदि प्रमुख थे।
#अखिलभारतीयकायस्थमहासभा #डॉअनूपश्रीवास्तव
#अरुणकुमारसिन्हा #राजीवरंजनसिंहा #रश्मिवर्मा
#डॉक्टरआरतीसुमनचौधरी #वेदआशीषश्रीवास्तव
#निर्मलश्रीवास्तव, #राजीववर्मा #जयशंकरश्रीवास्तव,
#रविन्द्रकुमाररतन #प्रियरंजनसिंहा #दीपशिखा
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मApril 18, 2026*केरल: ‘लव जिहाद’ और मंदिरों के अधिग्रहण पर विहिप का कड़ा रुख, मिलिंद परांडे ने राज्य सरकार को घेरा*
राजनीतीApril 17, 2026*मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके नेतृत्व में बिहार के स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की*
राजनीतीApril 16, 2026*सत्ता का फूलों का सेज या कांटों भरा ताज : सम्राट की असली अग्निपरीक्षा*
मनोरंजनApril 15, 2026*एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में स्किल गैप भरने के लिए सोनू त्यागी ने लॉन्च की ‘एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी’; युवाओं को मिलेगी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग*
