*उदयपुर स्थित नारायण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित निःशुल्क शिविर में 470 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए गए*

*नारायण सेवा संस्थान का यह कार्य आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है- डॉ संजीव चौरसिया*

दानापुर/30 जून 2025 :: उदयपुर स्थित नारायण सेवा संस्थान की ओर से दानापुर में आयोजित नारायण लिंब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर में शनिवार को 470 दिव्यांग जनों को उच्च गुणवत्ता के कृत्रिम अंग व कैलिपर्स लगाए गए।

इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल माननीय आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। दिव्यांगजनों से स्नेहपूर्वक संवाद करते हुए उन्होंने कहा, “भारत की सेवा संस्कृति अमर है। नारायण सेवा संस्थान इस संस्कृति को साकार कर रहा है, जो नर में नारायण देखकर सेवा कर रहा है।

नारायण सेवा संस्थान दिव्यांगों को न केवल चलना सिखा रहा, बल्कि उन्हें जीने की उम्मीद भी दे रहा है। संस्थान दिव्यांगजनों को सशक्त बनाकर उनके खोये आत्मविश्वास को लौटा रहा है – यह कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है। राज्यपाल ने संस्थान को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

संस्थान के ट्रस्टी निदेशक देवेंद्र चौबीसा ने बताया कि 9 मार्च को आयोजित पूर्व जांच शिविर में 1100 से अधिक दिव्यांगों का परीक्षण किया गया था, जिनमें से 470 का चयन कृत्रिम अंगों के लिए किया गया। आज उन्हें यह सौंपा गया। शिविर में अपर व लोअर लिम्ब, मल्टीपल कृत्रिम अंग एवं जर्मन टेक्नोलॉजी आधारित कैलिपर्स लगाए गए। लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक अंग पहनकर मार्च पास्ट भी किया, जिससे उनकी आत्मशक्ति झलकती रही।

डॉ. संजीव चौरसिया ने कहा, “यह प्रयास उन आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है जो दुर्घटनाओं या जन्मजात स्थितियों के कारण सामान्य जीवन से वंचित हो गए थे।” उन्होंने संस्थान की 50 सदस्यीय तकनीकी टीम की सराहना की, जिसने शिविर की पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

इस मौके शिविर में संस्थान ट्रस्टी-निदेशक देवेंद्र चौबीसा सहित बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया, पद्मश्री विमल जैन एवं समाजसेवी विजय जैन मौजूद थे।
यह शिविर न केवल दिव्यांगजनों के लिए एक नई शुरुआत है, बल्कि समाज के समावेशी विकास की दिशा में एक सशक्त संदेश भी।

#आरिफमोहम्मदखान #राज्यपाल #बिहार #देवेंद्रचौबीसा
#डॉसंजीवचौरसिया, #पद्मश्रीविमलजैन #समाजसेवीविजयजैन
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
