*पटना के बापू सभागार में भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया*

*2020 में भाजपा द्वारा 110 में से 18 सीट वैश्य समाज को दिया गया था, जिसमें 6 सीट साहू समाज के लिए थी- डॉ. संजय जायसवाल*

पटना /30 जून 2025 :: पटना के बापू सभागार में आज सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पटना की महापौर सीता साहू के द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में वैश्य समाज के कई दिग्गज हस्ती पहुंचे हुए थे.

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी समाज के लोग भामाशाह से प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धा सुशील कुमार मोदी जी व्यापार को बढ़ाने के लिए अनेकों काम किया। परंतु उन्होंने कभी इस बात का ढिंढोरा नहीं पीटा। जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं चार्टर्ड प्लेन में जन्मदिन मनाते हैं वह कभी गरीब लोगों की भावनाओं को समझ नहीं पाएंगे। 
लोकसभा सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि जब मैं प्रदेश अध्यक्ष था तब 110 में से 18 सीट वैसे समाज को दिन जिसमें से 6 सीट साहू समाज को मिली। उन्होंने यह भी कहा कि 50 वर्षों बाद अगर कोई महिला बिहार से राज्यसभा में गई है तो वह भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गई है। इसके साथ ही उन्होंने सभी से कहा कि जाति की बात करना जरूरी है पर हमें अपने धर्म को नहीं भूलना है। 
महापौर सीता साहू जी ने उपस्थित लोगों से भामाशाह के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की अपील की। साथ ही उपस्थित जनों का आभार भी जताया।

कार्यक्रम संयोजक शिशिर कुमार ने कहा कि जानबुझकर यह समारोह सोमवार को आयोजित किया गया है जिससे असली ताकत का पता लगे। उन्होंने कहा कि गंगा के इस पार हमारा कोई नेता सदन में नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित लोग इस बात का प्रमाण हैं कि साहू समाज जाग चुका है। 
कार्यक्रम संयोजक नरेश साहू जी ने कहा कि जब हम लोग 2002 में तेली समाज को अति पिछड़ा में लाने के लिए आंदोलन कर रहे थे तब हमारे ही लोग हमारा मजाक उड़ाते थे लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने 2015 में तेली समाज को अति पिछड़ा में शामिल करके हमें सम्मान दिया। 
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, पूर्व लोकसभा सांसद श्री सुनील कुमार पिंटू, मंत्री श्री मोतीलाल प्रसाद, विधायक श्री राम चन्द्र प्रसाद, विधायक श्री गुंजेश्वर साह, विधायक सी एन एन गुप्ता, महापौर निर्मला साहू, पूर्व MLC लालबाबू प्रसाद, भीम साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के प्रतिनिधि एवं विभिन्न जिलों से आए आम लोग उपस्थित रहे।

#भामाशाहसम्मानसमारोह #विजयकुमारसिन्हा #डॉसंजयजायसवाल #सीतासाहू #शिशिरकुमार #नरेशसाहू
#डॉधर्मशीलागुप्ता #सुनीलकुमारपिंटू #मोतीलालप्रसाद
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
