*चुनाव से पहले नीतीश का बड़ा एलान,राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री*

पटना /17 जुलाई 2025 :: बिहार में जल्द ही विधान सभा चुनाव होने वाले हैं और विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वासियों को 125 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान करके विरोधियों को बड़ा झटका दिया है. बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम जनता को राहत देते हुए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है. यह फैसला 1 अगस्त 2025 से लागू होगा, और जुलाई माह के बिल से ही इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस निर्णय की जानकारी ट्वीट के माध्यम से साझा की. उन्होंने कहा, “हम लोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं. अब तय कर लिया गया है कि राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा.”

आगे उन्होंने X पर यह भी लिखा कि, “कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी. इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा,

साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी.” इस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी खुशखबरी बिहार के लोगों को दे दी है. इस फैसले से बिहार के कई परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा.
#125यूनिटबिजलीफ्री ##जदयू #नीतीशकुमार #उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार #सैयदनजमइकबाल #श्रवणकुमार #जयंतराज #सुनीलकुमार #लेसीसिंह #जमाखान
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
सम्मानAugust 31, 2026*’यंगेस्ट फीमेल मिनी मॉडल’ बनीं पटना की लाडो बानी, समाजसेवा और कला से वैश्विक मंच पर लहराया परचम*
अध्यात्मAugust 31, 2026*विहिप का मौलाना मदनी पर तीखा प्रहार: विनोद बंसल बोले– “कट्टरपंथी मानसिकता को संरक्षण देना बंद करें उलेमा”*
अध्यात्मAugust 28, 2026*रक्षा-बंधन : भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते से विस्तृत होकर ‘परस्पर सशक्तिकरण’ तक बदलती सामाजिक चेतना*
