*बिहार की प्राचीन ज्योतिष परंपरा को वैश्विक मंच पर देंगे स्वर*

पटना, 12 जुलाई 2025 :: पटना स्थित ज्योतिर्वेद विज्ञान संस्थान के निदेशक, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डा. राजनाथ झा आगामी 29 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक मलेशिया में आयोजित “श्री सुब्रमण्यम एस्ट्रोलॉजिकल एंड स्पिरिचुअल कन्वोकेशन” में मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में भाग लेंगे।

यह सम्मेलन इंटरनेशनल वैदिक एस्ट्रोलॉजी फेडरेशन (अमेरिका) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विश्वभर के ख्यातिप्राप्त ज्योतिषविद एवं आध्यात्मिक मनीषी सहभागिता करेंगे।

डा. झा इस अवसर पर ज्योतिष विद्या में निहित लौकिक तथा पारलौकिक चेतना पर एक सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। इससे पूर्व भी वे कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बिहार की समृद्ध ज्योतिषीय परंपरा को प्रतिष्ठा दिला चुके हैं।

अपने वक्तव्य में डा. झा ने कहा— “बिहार, आर्यभट्ट और वराहमिहिर हेमाँगद ठाकुर जैसे महान ज्योतिर्विदों की भूमि रहा है। हमारी वैदिक परंपरा में निहित ज्योतिषीय ज्ञान ने विश्व को दिशा दी है। आज भी बिहार में यदि शोध और अध्ययन हेतु वेधशाला आदि की समुचित व्यवस्था हो, तो यह प्रदेश पुनः ज्योतिष के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सकता है।”

डा. झा की यह सहभागिता न केवल भारत बल्कि बिहार की ज्ञानपरंपरा को वैश्विक मंच पर गौरव प्रदान करने वाली सिद्ध होगी।

#ज्योतिर्वेदविज्ञानसंस्थान #ज्योतिषाचार्य #डाराजनाथझा
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अपराध एवं अनुसंधानOctober 17, 2026*कान्दु समाज की ज़मीन पर अवैध निर्माण से औरंगाबाद में तनाव, ओबरा पुलिस पर निष्क्रियता और शह देने का गंभीर आरोप*
पत्रकारिताOctober 12, 2026*मलेशिया में गूंजा भारत का डंका: ‘मिसेज एशिया’ डॉ. रोहिणी झा बनीं ‘मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2026’ की ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन’*
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
