*बाबा के बारात में आये श्रद्धालु भक्त जनों का ठंडई, फल, बिस्कुट, लस्सी, पानी, आदि से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया*

मुजफ्फरपुर/27 फरवरी 2024 :: महाशिवरात्रि के अवसर पर कल बुधवार को सरैयागंज टावर पर महाकाल सेवा दल के द्वारा बाबा गरीबनाथ की भव्य बारात मे शामिल भक्तो के स्वागत के लिए शिविर लगाया गया.
साथ ही सर्वप्रथम सुबह बाबा गरीबनाथ दरबार मे दल के पूरे सदस्य सेवा दिए तथा उसके बाद बाबा गरीबनाथ जी के बारात में आए हुए तमाम श्रद्धालु भक्त जनों का सरैयागंज टावर पे भव्य शिविर लगा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. बाबा के बारात में आये श्रद्धालु भक्त जनों का ठंडई, फल, बिस्कुट, लस्सी, पानी, आदि का पान करा स्वागत किया गया. इस अवसर पर रंग विरंगे पुष्प तथा ग़ुलाल वर्षा , गाजे बाजे और भाँगरे व सहनाई के साथ भव्य स्वागत किया गया.
इस अवसर पर बाबा का भव्य महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

बाबा गरीबनाथ की भव्य बारात मे हजारों हजार की संख्या में आए श्रद्धालुओं के कारण भीड़ काफी बढ़ गई थी, श्रद्धालुओं के इस भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन का सहयोग कर ट्रैफिक व्यवस्था क़ो दुरुस्त किया. 
साथ ही, शिविर उद्घाटन मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलन आचार्य रत्नेश तिवारी ,तिरहुत स्नातक एमएलसी वंशीधर बृजवाशी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार,आर0 बी0 बी एम प्राचार्य डॉ ममता रानी ने मिलकर किया.
इस मौके पर महाकाल सेवादल के मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, संरक्षक रमेश रत्नाकर, अध्यक्ष आकाश चौधरी, प्रवीण चौधरी, राकेश जयसवाल, नथुनी महतो, अजीत पटेल, कुणाल पटेल, कुणाल श्रीवास्तव, उज्जवल सहनी, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रकाश चौहान, अमरनाथ चौधरी, चन्दन, शिवम्, रौशन, इन्दर,चंदन, रामजी महतो, युवराज, दीपक, माही रमेश, रौशन, सूरज, ,मीडिया प्रभारी रौनक चौधरी, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.
#महाकालसेवादल #मुजफ्फरपुर #बाबागरीबनाथभव्यबारात #आचार्यरत्नेशतिवारी #वंशीधरबृजवाशी, #विवेककुमार #डॉममतारानी
#अरविंदसिंह #रमेशरत्नाकर, #आकाशचौधरी, #प्रवीणचौधरी, #राकेशजयसवाल #रौनकचौधरी
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
