*बिहारी कलाकारों से सजी हिंदी फिल्म पेन – ब्रश का मुहूर्त संपन्न*
पटना /27 फरवरी 2025 :: दैवार्य मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही हिंदी फिल्म ” पेन – ब्रश ” का भव्य मुहूर्त पटना के राजपुल स्थित बीटीएस डिस्क कैफे एंड रेस्टुरेंट में संपन्न हुआ।
इस मौके पर फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक कमल के ठाकुर, निर्माता अनुभव श्रीवास्तव, लेखक अमित पटेल, कोरियोग्राफर अमर राज, एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर पवन कुमार दुबे सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए निर्माता एवं निर्देशक कमल के ठाकुर ने बताया कि यह फिल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक और मधुर संगीत से सजी होगी जिसकी पूरी शूटिंग बिहार में ही की जाएगी।
कमल ठाकुर ने कहा कि मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत – संगीत, कला और प्रेम की कहानी का मिश्रण है पेन – ब्रश। वहीं फिल्म के निर्माता ने कहा कि ग्रामीण बिहार के हृदय में, जहाँ मधुबनी कला की जीवंत छटाएँ परम्परा की कहानियाँ कहती हैं, और लोक संगीत हवा में गूँजता है, वहाँ पेन – ब्रश प्रेम, उत्पीड़न और मुक्ति की एक गहरी भावनात्मक गाथा के रूप में सामने आती है। एक प्रसिद्ध लोक गायक रघु झा का सामना अपने अतीत से होता है।
उसके दर्द के केंद्र में मैथिली है, वह महिला जिसे वह कभी प्यार करता था, लेकिन सामाजिक दबाव और उसके पिता की क्रूर महत्वाकांक्षाओं के कारण उसे छोड़ना पड़ा। सपनों और वादों से उनका युवा प्रेम जाति की राजनीति और धोखे से बिखर गया। इस प्रेम के भटवाक की कहानी है पेन – ब्रश। वहीं फिल्म के एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर पवन कुमार दुबे ने बिहार सरकार का आभार जताते हुए कहा कि बिहार में फिल्म नीति लागू होने से यहां के कलाकारों को इसका फायदा मिलेगा।
अच्छी सब्सिडी मिलने से कलाकारों का मनोबल बढ़ेगा और बिहार में ज्यादा से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हो पाएगी जिससे यहां के फिल्म जगत से जुड़े लोगों की भी कमाई हो सकेगी। जबकि फिल्म के कोरियोग्राफर अमर राज ने बताया कि इस फिल्म की पूरी शूटिंग बिहार के अलग – अलग लोकेशन्स में बिहारी कलाकारों के साथ ही जाएगी।
इस फिल्म के डीओपी अभय लतीश भलकौडे, क्रिएटिव डाइरेक्टर मयंक तुलस्यान, प्रोडक्शन डिज़ाइनर अनुश्री, आर्ट डाइरेक्टर राहुल कुमार एवं कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर अमित पटेल हैं। मौके पर फिल्म से जुड़े कई अन्य कलाकारों की मौजूदगी रही।
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
