*अयोध्या में फ़िल्म ‘कारसेवक’ के लिए निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय ने की लोकेशन सर्च, मुख्य कारसेवक संतोष दुबे से की विशेष भेंट*
3
युधिष्ठिर महतो /अयोध्या (उत्तर प्रदेश)/18 जुलाई 2025 :: रामजन्मभूमि आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित आगामी फ़िल्म “कारसेवक” को लेकर निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय इन दिनों पूरी गंभीरता और शोध के साथ तैयारी में जुटे हैं। इसी क्रम में वे हाल ही में अयोध्या पहुँचे, जहाँ उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया और फ़िल्म की कहानी को प्रामाणिक स्वरूप देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण लोकेशन सर्च किया।

अखिलेश कुमार उपाध्याय ने वहाँ राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरे और मुख्य कारसेवक संतोष दुबे से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में उन्होंने आंदोलन के दौरान की घटनाओं, जनसमर्थन और ज़मीनी हकीकतों को समझने की गहराई से कोशिश की।

“हजारों हथौड़े, एक संकल्प”
इस ऐतिहासिक आंदोलन की स्मृति में, निर्देशक ने बताया कि जिस तस्वीर में एक हथौड़ा दिखाई देता है, वैसा ही करीब 1000 हथौड़ों का उपयोग कर बाबरी ढाँचे को गिराया गया था। यह सिर्फ़ एक औज़ार नहीं, बल्कि वर्षों की आस्था, प्रतीक्षा और बलिदान का प्रतीक था।”

इस भावनात्मक और ऐतिहासिक तथ्य को फ़िल्म में यथासंभव सजीव रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी उस युग को केवल जान ही नहीं सकेगी, बल्कि अनुभ¾व भी कर सकेगी।

फ़िल्म ‘कारसेवक’ का उद्देश्य……..
निर्माणाधीन फ़िल्म “कारसेवक”, जो निर्माता आदित्य नगर के मार्गदर्शन में बन रही है, का उद्देश्य केवल एक कथा कहना नहीं, बल्कि सच्चाई को सिनेमाई माध्यम से जीवंत फ़िल्म का हर दृश्य आंदोलन की भावना, संघर्ष और साहस को दर्शाएगा।

“इतिहास की ज़मीन पर खड़ा एक सिनेमा, जो केवल कहानी नहीं कहता – बल्कि वह युग जगा देता है।”
#अयोध्या #फ़िल्म #कारसेवक #निर्देशक #अखिलेशकुमारउपाध्याय #मुख्यकारसेवक #संतोषदुबे

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
साहित्यJuly 16, 2026*पुनीता कुमारी श्रीवास्तव की नई कविता ‘मन की उलझनें और अंतरद्वंद’ में जीवन के गहन दर्शन की झलक*
राजनीतीJuly 16, 2026*JDU का राजद पर तीखा हमला: राजीव रंजन बोले- लालू परिवार की राजनीतिक छवि हुई धूमिल, विश्वसनीयता पर संकट*
राजनीतीJuly 13, 2026*”प्रशांत किशोर चुनौती नहीं”: बांकीपुर में एनडीए की एकजुटता और पीके के राजनीतिक भविष्य पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा बयान*
मनोरंजनJuly 12, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजी नाटक “कफ़न” की गूँज, LBFC ट्रस्ट की अध्यक्षा रागिनी पटेल ने कलाकारों के लिए किया बड़ा ऐलान*
