*फिल्म अभिनेता क्रांति प्रकाश झा और अभिनेत्री नीतू चंद्रा बने बिहार के स्टेट स्वीप आइकॉन*

विजय सिंह /पटना /20 जुलाई, 2025 :: बिहार निर्वाचन विभाग द्वारा चर्चित अभिनेता क्रांति प्रकाश झा और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सुश्री नीतू चंद्रा को राज्य स्तरीय स्वीप आइकॉन (SVEEP Icon) के रूप में नामित किया गया है। यह नामांकन मतदाता जागरूकता पर आधारित स्वीप अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

श्री क्रांति प्रकाश झा एवं सुश्री नीतू चंद्रा राज्य में मतदाता शिक्षा और जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

दोनों हस्तियां स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के तहत विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया से जोड़ने में अहम भूमिका अदा करेंगे/करेंगी।

इनके मनोनयन संबंधी प्रस्ताव पर भारत निर्वाचन आयोग से औपचारिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
#बिहारस्टेटस्वीपआइकॉन #क्रांतिप्रकाशझा #नीतूचंद्रा
#बिहारनिर्वाचनविभाग

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
