*दंगल चैनल के शो प्रेम लीला में लीला का रोल निभाएगी साची तिवारी*

पटना/ मुंबई/ 14 दिसंबर 2024 :: दंगल चैनल पर फिर से एक बार धमाल मचाने आ रही हैं प्रसिद्ध कलाकार साची तिवारी , आकाश आहूजा के साथ प्रोड्यूसर गुलखान और रूपाली गुहा के प्रोडक्शन फोर लायंस फिल्म के बैनर तले बन रहे सीरियल प्रेम लीला में मुख्य किरदार की भूमिका निभाते दिखेगी साची तिवारी आकाश आहूजा और अभिनेत्री मोनालिसा के साथ, सीरियल में मुख्य भूमिका निभाने वाली साची तिवारी इस शो में लीला का भूमिका में नजर आएगी.

बिहार राज्य के रोहतास(सासाराम )जिला की रहने वाली है यह शो 16 दिसंबर से दंगल चैनल पर सोम से शनिवार रात्रि 9:30 बजे आएगा,उन्होंने लोगों से कहा है कि आपलोगों का प्यार और आशीर्वाद उन्हे पहले जिस प्रकार से मिल रहा है,वैसे ही अपना प्यार और आशीर्वाद इस सीरियल के माध्यम से भी दे। उन्होंने यह भी बताया है कि उनका किरदार इस सीरियल में बिल्कुल हट कर है और दर्शकों को काफी पसंद आएगा। 
बिहार रोहतास (सासाराम) जिला की रहने वाली साची तिवारी महज 3 साल की उम्र से ही अभिनय के क्षेत्र में काम कर रही हैं। साची बहुत से सीरियल,मूवी और ऐड में काम कर चुकी हैं और कर रही है,फिल्म दुनिया के हस्ती महानायक अमिताभ बच्चन और नायक शाहरुख खान के अलावे अन्य बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम कर रही हैं.

साची तिवारी का छोटा भाई आन तिवारी भी अभिनय के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं। फेमस वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 में बाल शिव में मुख्य भूमिका निभा चुके आन तिवारी की एंट्री हो रही है,आन इससे पहले बाल शिव, कार्तिक और पुरु की भूमिका निभा चुके हैं और बहुत से शो में भी काम कर चुके हैं और कर रहे हैं,कहते हैं न कि प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती,यह कहावत साची तिवारी और आन तिवारी पर सही बैठती है।
#दंगलचैनल #प्रेमलीला #साचीतिवारी #आकाशआहूजा #गुलखान #रूपालीगुहा #अमिताभबच्चन #शाहरुखखान
#मोनालिसा #आनतिवारी
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
