*फैशन इंडस्ट्री में कैरियर बनाने वाली लड़कियों का इंतजार हुआ खत्म,शुरू हुआ मिस बिहार 2024 का ऑडिशन*

रविंद्र कुमार,संपादक/पटना/14 दिसंबर 2024 :: पटना के एक होटल में मिस बिहार 2024 का ऑडिशन शुरु हो चुका है। इसी के साथ फैशन इंडस्ट्री में अपना कैरियर बनाने वाली बिहार की उन लड़कियों का इंतजार भी आज खत्म हो गया जो सालो भर मिस बिहार बनने के लिए ढेर सारी तैयारियां करते हैं।
ऑडिशन के पहले दिन बिहार के विभिन्न जिलों से आयीं कंटेस्टेंट का जलवा रेड कारपेट पर देखने को मिला। इस दौरान तमाम कंटेस्टेंट परिचय, डांस, आईक्यू टेस्ट से ज्यूरी मेंबर को रिझाती नजर आयीं। ओसियन विजन द्वारा ‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ – दहेज हटाओ’ अभियान’ के तहत आयोजित मिस बिहार 2024 के ऑडिशन में आज 107 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया,
जबकि इस बार मिस बिहार के लिए 730 कंटेस्टेंट ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। ऑफ़लाइन ऑडिशन में जो प्रतिभागी भाग नही ले पाए उनके लिए ऑनलाइन ऑडिशन रविवार और सोमवार को भी जारी रहेगा।

ये जानकारी ओसियन विजन के डायरेक्टर प्रवीण सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि मिस बिहार 2024 के ऑडिशन राउंड में ज्यूरी मेंबर में मिसेज बिहार डॉ शबनम, फैशन डिजाइनर आशीष अग्रवाल,फैशन कोरियोग्राफर राजीव रॉय और एंटरप्रिन्योर दुर्गेश रहें। जिन्होंने ऑडिशन में सभी कंटेस्टेंट से खूबसूरती,कम्यूनिकेशन स्किल, आई क्यू,पर्सनालिटी के पैमाने पर कई सवाल पूछे।

प्रवीण ने बताया कि मिस बिहार 2024, मिस बिहार का यह 14वां सीजन है, जहां बिहार की बेटियां अपने टाइलेंट का जलवा बिखेर रही हैं। ऑडिशन के पहले दिन मुकाबला नेक टू नेक देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि रूफ फाउंडर इस इवेंट को सोशल सपोर्ट दे रहा है और हेल्पिंग ह्यूमन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड है।

मिस बिहार 2024 का फिनाले दिसंबर के अंतिम सप्ताह में संभावित है, जिसमें मिस इंडिया, मिस बिहार के अलावा बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री के कई नामचीन चेहरे शिरकत करेंगे। इसमें से कई चेहरे मिस बिहार 2024 के फिनाले के ज्यूरी टीम में भी शामिल होंगे। 
#मिसबिहार2024ऑडिशन #प्रवीणसिंहा #ओसियनविजन
#डॉशबनम #फैशनडिजाइनर #आशीषअग्रवाल #फैशनकोरियोग्राफर #राजीवरॉय
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
