*अक्षरा सिंह ने किया पटना में Muskan Styleroute बुटीक के नए ब्रांच का उद्घाटन*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 15 दिसम्बर 2024 :: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने पटना के अशोक नगर, रोड नंबर 3, कंकड़बाग (पटना संत माइकल स्कूल के नजदीक) *Muskan Styleroute* बुटीक के दूसरे ब्रांच का उद्घाटन रविवार को किया। अक्षरा सिंह का स्वागत बुटीक मालिक गायत्री झा ने की।

उन्होंने बुटीक के संबंध में बताया कि पहली बुटीक 12 वर्षों से पटना के बोरिंग रोड में चल रहा है, जहां पटना के सभी इलाकों की महिलाएं ग्राहक बन चुकी हैं और उन्हीं में से कुछ ग्राहकों की मांग थी कि इसका एक शाखा पटना के कंकड़बाग में भी खोली जाय। ग्राहकों की मांग को देखते यह बुटीक का दूसरा शाखा खोली गई है। 
उन्होंने बताया कि बुटीक के क्षेत्र में अनुभव के अनुसार, इस शाखा में, नए कलेक्शन और नए डिज़ाइन रखा गया है, क्योंकि इस खोले गए इस नई शाखा में मेरा 12 वर्षों का अनुभव शामिल है और मैने सबकी पसंद का ख्याल रखा है।

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने उदघाटन करने के बाद, बुटीक को अच्छी तरह से घूमी और कही कि, यहां नए और पुराने, दोनों जेनरेशन का, ख्याल रखा गया है। उन्होंने कही कि अपनी बात करूं तो मेरे पसंद की डिजाइन के कलेक्शन भी यहां देखने को मिल रहे हैं।

मुझे उम्मीद है कि यह बुटीक युवा लड़कियों/महिलाओं को आकर्षित करने के साथ साथ, उन्हें पूरी तरह से संतुष्ट भी करेगी। इसके लिए मैं बुटीक की ऑनर गायत्री झा को ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं।
#मुस्कानस्टीलेरूट #बुटीक #भोजपुरीअभिनेत्री #अक्षरासिंह #गायत्रीझा

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
