*हॉरर कार्यक्रम “रामसे हाउस” का प्रसारण आगामी माह से डीडी नेशनल चैनल पर*
युधिष्ठिर महतो /मुंबई /20नवंबर 2024 :: आगामी माह में एक दिसंबर से हॉरर कार्यक्रम रामसे हाउस का प्रसारण डीडी नेशनल चैनल पर किया जायेगा।यह रविवार रात्रि 10 बजे प्रसारित होगी।जिससे रामसे ब्रदर्स के नाम को आगे बढ़ाने का काम निर्देशक दीपक तुलसी रामसे कर रहें हैं।
रामसे ब्रदर्स अपनी हॉरर फिल्मों और टीवी सीरियल के लिए ही जाने जाते हैं।ऐसे में दीपक तुलसी रामसे से दर्शकों को बहुत उम्मीदें हैं।इस कार्यक्रम के प्रसारण की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में चर्चा जोरों पर हैं।साथ ही दर्शकों में उत्साह हैं और बेसब्री से कार्यक्रम के प्रसारण का इंतजार कर रहें हैं।
निर्देशक दीपक तुलसी रामसे ने बताया कि रामसे ब्रदर्स जिस काम के लिए जाने जाते हैं,वे भी उनके नाम और काम को बरकरार रखेंगे।दर्शकों को निराशा नहीं होगी।इस कार्यक्रम से भी दर्शकों को भरपूर हॉरर हास्य मनोरंजन मिलेगा।जैसा रामसे ब्रदर्स की फिल्मों और कार्यक्रम में कुछ अलग देखने को मिलता था।
ठीक वैसे ही उन्होंने पूरी कोशिश की हैं कि दर्शकों को अलग और बेहतरीन हॉरर मनोरंजन का अनुभव मिलें।इस 52 कड़ियों के धारावाहिक में मुख्य भूमिका में प्रसिद्ध कलाकार अली असगर,हेमन्त पांडेय,अमिता नागिया,जाहिद शाह,कमलेश सावंत और दिवंगत अतुल पचौरे इत्यादि काम कर रहे हैं।
रामसे हाउस के निर्माता अमित रमेश काले,सरिता महाकाले, दीपक तुलसी रामसे, एम सलीम,लेखक एम सलीम और क्रिएटिव प्रोड्यूसर जाहिद शाह,छायांकन जावेद एहतेशाम, सहयोगी निर्देशक तनु पेंदुकर और म्यूजिक डायरेक्टर अविजित दास हैं।
#रामसेब्रदर्स #रामसेहाउस #दीपकतुलसीरामसे
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
