*राजधानी पटना में ‘पुष्पा-2: द रूल’ के ट्रेलर लॉन्च, बिहार वासियों का प्यार देखकर भावुक हुये अल्लू अर्जुन*
*रश्मिका मंदाना ने ‘नमस्ते पटना’ कहकर बिहार वासियों को रोमांचित कर दिया*

रविंद्र कुमार,संपादक,पटना/पटना/18 नवंबर 2024 :: राजधानी पटना के गांधी मैदान में रविवार को ‘पुष्पा-2: द रूल’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का पहला बिहार दौरा यादगार बन गया। हजारों की भीड़ से गूंजता रहा ‘पुष्पा झुकेगा नहीं’ का नारा। 
टीजर लॉन्च के मौके पर अपनी पहली बिहार यात्रा पर भावुक अल्लू अर्जुन ने बिहार वासियों को संबोधित करते हुए कहा, “नमस्ते, बिहार की पावन धरती को मेरा प्रणाम. मैं पहली बार बिहार आया हूं. आपके प्यार और स्वागत के लिए शुक्रिया. पुष्पा कभी झुकेगा नहीं. लेकिन, पहली बार आपके प्यार के लिए झुकेगा. थैंक्यू पटना. बहुत-बहुत शुक्रिया.” 
उन्होंने अपना प्रसिद्ध डायलॉग “पुष्पा कोई फ्लावर समझे हैं क्या, अब मैं वाइल्ड फायर हूं” बोलकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। रश्मिका मंदाना ने ‘नमस्ते पटना’ कहकर दर्शकों का दिल जीता और श्रीवल्ली के रूप में सभी बिहार वासियों का स्वागत किया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को फूलों का गुलदस्ता देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया.
500 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म का तीन मिनट का ट्रेलर एक्शन, रोमांस और दमदार डायलॉग्स से भरपूर है। कार्यक्रम में लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नूतन और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के प्रस्तुतियों ने भी समां बांधा। फिल्म “पुष्पा-2: द रूल” 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नई फिल्म नीति का जिक्र करते हुए फिल्मकारों को बिहार में शूटिंग के लिए आमंत्रित किया। 
#हिंदीफिल्म #पुष्पा2दरूल’ #दक्षिणभारतीयसिनेमा #सुपरस्टार #अल्लूअर्जुन #रश्मिकामंदाना #बिहारफिल्मनीति2024 #विजयकुमारसिंहा #डिप्टीसीएमबिहार

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
