*महिला सशक्तिकरण पर आधारित वेबसीरीज मिशन कंपलीट रिलीज*
नई दिल्ली/13 नवंबर 2024 :: महिला सशक्तिकरण पर आधारित वेबसीरीज मिशन कंपलीट ओटीटी प्लेटफार्म हंगामा पर रिलीज कर दी गयी है।
शिवा दादु के निर्देशन में आदिशक्ति आर्ट के बैनर तले बनी वेबसीरीज मिशन कंपलीट महिला सशक्तिकरण पर आधारित वेबसीरीज है। इस वेबसीरीज की कहानी एक ऐसी युवती (डा. अभिलाषा) पर आधारित है जो, शादी करने से इंकार करने पर जला दी जाती है। बाद में युवती जब ठीक होती है तो वह अपने साथ किये गये अत्याचार का बदला लेती है और सभी को मौत के घाट उतार देती है।

इस कहानी के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गयी है,अबका जमाना पहले जैसा नहीं है कि जहां द्रौपदी की रक्षा करने के लिये भगवान श्री कृष्ण आते हैं। अब वह जमाना है कि युवती को खुद ही अपने उपर हुये जुल्म के विरूद्ध आवाज उठानी होगी.

संजना राजपूत निर्मित वेबसीरीज मिशन कंपलीट में डा. अभिलाषा प्रजापति, अरूण, सुनीता, दिनेश, गोपाल, योगी, पम्मी, रोहित, हनी महाजन, राजिन्द्र कपूर, रणवीर और राज शर्मा ने मुख्य भूमिका निभायी है।
मिशन कंपलीट के आठ एपिसोड हैं। वेबसीरीज मिशन कंपलीट की शूटिंग दिल्ली, दिल्ली एनसीआर और राजस्थान में की गयी है। मिशन कंपलीट का बैकग्रांउड सिन्गलांग स्टूडियो ने तैयार किया है जबकि पुनीत सचदेवा ने गाने को आवाज दी है।
#वेबसीरीज #मिशनकंपलीट #ओटीटीप्लेटफार्म #हंगामा
#संजनाराजपूत #शिवादादु

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
