*नवीन मोहंती छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री पलक लहारे के साथ बहुत जल्द करेंगे म्यूजिक वीडियो व लघु फिल्म की शूटिंग*

युधिष्ठिर महतो /रांची / 13 सितंबर 2024 :: अनिता एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही म्यूजिक वीडियो और लघु फिल्मों की शूटिंग बहुत जल्द भुवनेश्वर में की जाएगी।जिसमें फिल्म अभिनेता नवीन मोहंती और अभिनेत्री पलक लहारे मुख्य रूप से नजर आयेंगे।

म्यूजिक वीडियो झारखंड की क्षेत्रीय भाषा खोरठा में हैं।
वहीं लघु फिल्म हिंदी भाषा में होगी। नवीन मोहंती की कई फिल्में रिलीज के कगार पर हैं। वहीं नायिका पलक की कई छत्तीसगढ़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
अभिनेता नवीन ने बताया कि काफी समय से म्यूजिक वीडियो करने की योजना थी।जो जल्दी ही दर्शकों को देखने को मिलेगी।फिल्मों का अलग ही अनुभव हैं।लेकिन,दर्शकों से लगातार जुड़े रहने के लिए खाली समय में म्यूजिक वीडियो और लघु फिल्में भी करता रहता हूं।

वहीं अभिनेत्री पलक ने कहा कि नवीन मोहंती के साथ काम करना यह पहला अनुभव हैं और उम्मीद हैं दर्शकों को हमारी जोड़ी पसंद आयेगी। म्यूजिक वीडियो व लघु फिल्में दर्शकों के पसंद के अनुसार तैयार की जायेगी।
ज्ञात रहें आगामी समय में नवीन और पलक की जोड़ी बड़े परदे पर भी नजर आयेगी। म्यूजिक वीडियो और लघु फिल्में करने के बाद दोनों की साथ में उड़िया फिल्म भी करने की योजना है.
#नवीनमोहंती #पलकलहारे #खोरठाभाषा

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
सम्मानOctober 7, 2026*पटना के BIA सभागार में ‘मृदुराज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन*
राजनीतीOctober 3, 2026*वैश्विक मंच पर एकजुट होगा कायस्थ समाज: नवी मुंबई में जीकेसी का महाधिवेशन, 2 अक्टूबर से शुरू हुआ डिजिटल सदस्यता अभियान*
शिक्षाSeptember 29, 2026*बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ पहल: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जागरूक हुई छात्राएं, डॉ. बिंदा सिंह औऱ मेहा वर्मा द्वारा कानूनी और व्यावहारिक अधिकारों की मिली जानकारी*
