*तुलसी विवाह के अवसर पर लिट्रा पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपन*

पटना/ 13 नवंबर 2024 :: देवोत्थान एकादशी और तुलसी विवाह के उपलक्ष्य में लिट्रा पब्लिक स्कूल, मौजीपुर मुख्य ब्रांच में महिला इमदाद कमेटी द्वारा वृहद रूप से वृक्षारोपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत आंवला निंबू जैसे फलदार बृक्षों सहित लगभग 200 पौधे लगाये गए।
इस मौके पर महिला इमदाद कमेटी की सचिव पूनम चौधरी, काउंसलर वृंदा सिंह एवं विनीति कोचर मौजूद थीं। मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के हर्टीकल्चर डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर नितेश रॉय मौजूद थे।
अपने संबोधन में नितेश रॉय ने आज के संदर्भ में वृक्षारोपन के महत्व एवं पर्यावरण सरंक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और आग्रह किया कि वृक्षारोपन के इस अभियान को जीवन पर्यंत चलाते रहेंं।

मुख्य अतिथि के संबोधन से प्रभावित होकर लिट्रा पब्लिक स्कूल के तमाम बच्चों ने प्रतिवर्ष कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।

मौके पर महिला इमदाद कमेटी की सचिव पूनम चौधरी और विनीति चौधरी ने भी अपने अपने संबोधन में जीवन में पेड़ पौधों के महत्व और उसकी अनिवार्यता पर बच्चों के साथ अपने विचार साझा किए। काउंसलर वृंदा सिंह ने पेड़ों से जुड़ाव के मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा की। पूरा कार्यक्रम स्कूल के डायरेक्टर आशुतोष मेहरोत्रा की अगुवाई में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
#तुलसीविवाहदिवस #लिट्रापब्लिकस्कूल #वृक्षारोपन
#पूनमचौधरी #विनीतिचौधरी #वृंदासिंह #विनीतिकोचर

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
