युधिष्ठिर महतो /मुंबई/21 नवंबर 2024 : ब्रजभाषा फिल्मों में इन दिनों एक्शन हीरो कृष्णा लाल यादव के खूब चर्चे हो रहें हैं।कारण कृष्णा लाल यादव ब्रजभाषा में अब तक लगातार चार फिल्मों की शूटिंग पूरी कर चुके हैं।जो आगामी माह में लगातार एक के बाद एक रिलीज भी होगी।
ज्ञात रहे बीते दिन उनमें से एक फिल्म कृष्णा भैया का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया हैं।जिससे ब्रजभाषा फिल्म इंडस्ट्री में एक नए दौर का शुभारंभ हो चुका हैं।जिसका आगाज एक्शन हीरो कृष्ण लाल यादव के द्वारा ही किया गया हैं। कृष्णा भैया का फर्स्ट लुक काफी पसंद किया जा रहा हैं और प्रशंसकों में उत्साह हैं।
कृष्णा लाल यादव ने बताया कि यह पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर हैं।जिसमें एक्शन,कॉमेडी,रोमांस और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगी।जैसा अब तक कृष्णा लाल यादव को भोजपुरी फिल्मों में देखा गया हैं।इस फिल्म में उससे कुछ अलग ही देखने को मिलेगा।
फिल्म का ट्रेलर बहुत जल्द ब्रज रिकॉर्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जायेगी।जिसके बाद पूरी फिल्म भी रिलीज होगी।
कृष्णा भैया में मुख्य अभिनेता कृष्णा लाल यादव,मोहिनी,राधा कुमारी,दीक्षा पाल,भाटी यादव,मुनेंद्र परमार,प्रशांत बाबू,प्रेम पाल सिंह,अंश कुमार एवं अन्य ने अभिनय किया हैं।जबकि,फिल्म के निर्देशक अजय प्रकाश,निर्माता वीनू यादव ब्रजवासी और ब्रज रिकॉर्ड व प्रचारक युधिष्ठिर महतो हैं।
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
शिक्षाJune 16, 2026*क्या ‘वर्क फ्रॉम होम’ बन रहा है मानसिक तनाव का कारण? शोध में सामने आई चिंताजनक तस्वीर*
राजनीतीJune 16, 2026*भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और सुरक्षा चुनौतियों पर जदयू नेता राजीव रंजन ने साझा की अपनी अहम राय*
राजनीतीJune 15, 2026*मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन रद्द होने से जुड़ी याचिका को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन बोले—”न्यायालय पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण”*
अध्यात्मJune 15, 2026*अपनी जड़ों से कट रहे हैं धरती आबा के वंशज? बिरसा मुंडा के गाँव में धर्मांतरण और जागरूकता की कमी पर अर्पणा बाला ने गहरी चिंता जाहिर की*
