*जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर ली माता का आशीर्वाद*

रविंद्र कुमार,संपादक /पटना/सीतामढ़ी /28 अगस्त 2025 :: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी और मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा पर हैं. इंडी गठबंधन द्वारा आयोजित वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को सासाराम से की गई थी. इस वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी के साथ-साथ आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भाकपा (माले) के दीपकंर भट्टाचार्य, वीआईपी के मुकेश सहनी पप्पू यादव सहित महागठबंधन के अन्य घटक दल के नेता साथ रहे. 
इंडी गठबंधन द्वारा आयोजित वोटर अधिकार यात्रा बुधवार को मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी पहुंची, जहां राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित गठबंधन के अन्य नेता गण माता जानकी का दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

सीतामढ़ी में राहुल गांधी ने दावा किया है कि बिहार की मतदाता सूची से 65 लाख गरीब लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा, निर्वाचन आयोग को बिहार बासियो के वोट की ‘चोरी’ नहीं करने देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि वो आने वाले महीनों में ‘वोट चोरी’ के और सबूत मुहैया कराएंगे.

सीतामढ़ी में जानकी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा को लोगों का शानदार समर्थन मिल रहा है. यह एक ऐतिहासिक यात्रा है. मैंने दर्शन किए… मैं कामना करता हूं कि बिहार का विकास हो. माता बिहार को लूटने वालों को सबक सिखाएंगी.

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावेरु ने राहुल-तेजस्वी के मां जानकी मंदिर जाने कहा- हम हर धर्म और उनके भगवान को मानते हैं. हर धर्म की अच्छी चीजें होती हैं. हम नफरत नहीं फैलाते हैं.
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, “माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे. हम यहां लोककल्याण मांगने आए हैं. देश और बिहार राज्य की तरक्की हो”

कांग्रेस की महिला अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा “मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी में राहुल गांधी के नेतृत्व में मतदाता अधिकार यात्रा का आज 12वां दिन है. हम उनका आशीर्वाद मांग रहे हैं और यह आशीर्वाद हमारी लड़ाई में हमारे साथ रहेगा.
माता जानकी का दर्शन करने के पश्चात वोटर अधिकार यात्रा का यह यात्रा रीगा और बैरगनिया की तरफ रवाना हो गया.
#IndianNationalCongress #बिहार #राहुलगान्धी #सोनियागांधी #प्रियंकागान्धीवाड्रा #तेजस्वीयादव #कृष्णाअल्लावेरु #अलकालांबा #राजेशकुमार #पटनामहानगर #कांग्रेस #शशिरंजन #मल्लिकार्जुनखड़गे
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीJune 1, 2026*जदयू में संगठनात्मक हलचल: 21 जून को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नीतीश कुमार के नेतृत्व पर लगेगी औपचारिक मुहर*
मनोरंजनMay 26, 2026*’सांसें कम हो गईं…’: सुमन पांडेय ने बताया कैसे फिल्म के एक डायलॉग ने बदल दी उनकी सोच*
राजनीतीMay 26, 2026*मुजफ्फरपुर: कला और राष्ट्रवाद का संगम, रमेश रत्नाकर ने बढ़ाया भाजपा की ओर कदम*
मनोरंजनMay 18, 2026*कांस फिल्म फेस्टिवल में चमका बिहार: बिहारी कलाकारों से सजी फिल्म ‘आइडल’ की वैश्विक मंच पर धूम, बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर*
