*थीम पार्क में बिहार की महान विभूतियों- आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और दशरथ मांझी की प्रेरणादायक गाथाओं को दिखाया जाएगा*

पटना/07 अगस्त 2025 :: माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कर-कमलों से 14.98 करोड़ रूपये की लागत से ‘देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान’ (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क) का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिलान्यास कार्य के पूर्व देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास बन रहे ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क का बेहतर ढंग से निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस पार्क के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। इस थीम पार्क के एक तरफ देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी का समाधि स्थल है, वहीं दूसरी ओर जे०पी० गंगा पथ अवस्थित है, यहां का दृश्य काफी मनोरम होगा।
विदित हो कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 14.98 करोड़ रुपए की लागत से देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल एवं जेपी गंगा पथ के बीच 10 एकड़ भूमि में ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। इस पार्क में बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास एवं संस्कृति के विभिन्न अवयवों को प्रदर्शित किया जाएगा।

थीम पार्क में बिहार की महान विभूतियों आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं दशरथ मांझी की प्रेरणादायक गाथाओं को उद्धृत किया जाएगा। पार्क में बिहार की स्थापत्य कला नालंदा, विक्रमशिला, धार्मिक स्तूप, मंदिरों एवं मकबरों को दशार्या जाएगा।

साथ ही पर्यटकों के खाने-पीने की व्यवस्था एवं खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की याद में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर का निर्माण भी किया जायेगा।

मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री जिबेश कुमार, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पटना की महापौर सीता साहू सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमण्डल आयुक्त डॉ चन्द्रशेखर सिंह, पटना नगर निगम के आयुक्त एवं बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष पराशर, डीएम डॉ त्यागराजन एसएम, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

#देशरत्नडॉराजेन्द्रप्रसादबिहारगौरवउद्यान #नीतीशकुमार
#सम्राटचौधरी #जिबेशकुमार #नितिननवीन #सीतासाहू
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
मनोरंजनOctober 9, 2026*सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश: बेगूसराय में सजा GKC की महिला इकाई का डांडिया समारोह*
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
