*अमृत भारत की नई ट्रेन के लोको पायलट को राजेश कुमार सुन्दरका मोमेंटो देकर सम्मानित किया*

सीतामढ़ी /08 अगस्त 2025 :: भारत सरकार के गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए अमृत भारत की नई ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर सीतामढ़ी जंक्शन पर केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष एवं डीआरयूसीसी के पूर्व सदस्य आलोक कुमार ने ट्रेन को विदाई दी।
इसके पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुन्दरका ने ट्रेन के लोको पायलट अमित कुमार राम और सह लोको पायलट रामचन्द्र महतो को जानकी उद्भव व सीतामढ़ी के मुख्य धार्मिक स्थानों की तस्वीर मोमेंटो के रूप में देकर सम्मानित किया।

जिलाध्यक्ष श्री सुन्दरका ने कहा कि आज के ऐतिहासिक अवसर पर अमृत भारत की नई ट्रेन के परिचालन से जहां दिल्ली से सीतामढ़ी के बीच आवागमन और सुगम होगा, वहीं सीतामढ़ी में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।

इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक नीतीश्वर कुमार सिंह, वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार, डीसीआई राजेश रंजन श्रीवास्तव, आशीष हिसारिया, आलोक कुमार समेत बड़ी संख्या में रेलवे पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।
#अमृतभारत #राजेशकुमारसुन्दरका #सीतामढ़ीजंक्शन पर #केन्द्रीयरेलवेरेलयात्रीसंघ #आलोककुमार #कन्फेडरेशनऑफऑलइण्डियाट्रेडर्स #डीआरयूसीसी

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीAugust 18, 2026*बिहार में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में होगा समस्याओं का समाधान*
राजनीतीAugust 18, 2026*’विकसित बिहार’ के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम: MIT मुजफ्फरपुर के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बोले JDU प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीAugust 11, 2026*₹144 करोड़ से ₹2,844 करोड़ पहुंचा बिहार का कृषि निर्यात:जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया नीतीश कुमार के विजन का परिणाम*
मनोरंजनAugust 11, 2026*पटना में रंगदर्शकों पर छाया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का जादू: हास्य और व्यंग्य के बीच ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा प्रस्तुत*
