*पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एन के झा पर सीनेट की बैठक में भाजपा एमएलसी नवल किशोर यादव के द्वारा किया गया आचरण दुर्भाग्यपूर्ण : एजाज अहमद*
पटना /06 अप्रैल 2025 :: बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद एवं राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमर राय ने अपने संयुक्त वक्तव्य में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव रजिस्ट्रार प्रो एन के झा पर मर्यादाहीन और अपशब्दों की भाषा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक में उच्च शिक्षा के मंच पर भाजपा के विधान पार्षद नवल किशोर यादव के द्वारा इस्तेमाल किया जाना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है।
और ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जाना यह दर्शाता है कि भाजपा का चाल- चरित्र चेहरा किस तरह का है। और ऐसे ही अमर यदि भाषा बोलने वालों को भाजपा में आजकल बढ़ावा दिया जा रहा है।
नेताओं ने कहा कि भाजपा नेता का यह आचरण दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। साथ ही साथ इस तरह के अपशब्दों वाली भाषा का इस्तेमाल किया जाना उच्च शिक्षा के माहौल को समाप्त करने की दिशा में सत्तारूढ़ दल के नेता के द्वारा सत्ता के मद में बिहार की छवि राष्ट्रीय स्तर पर खराब कर रहे हैं। 
नेताओं ने यह भी कहा कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक में ऐसे मामले का सामने आना है ,यह दर्शाता है की किस तरह का माहौल सतारूढ़ दल के एमएलसी ने जैसी भाषा वहां पर इस्तेमाल की उसके कारण बैठक में उपस्थित सभी लोग शर्मसार हुए।
इस तरह के अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल पर महामहिम राज्यपाल को संज्ञान लेते हुए इस मामले पर गंभीरता दिखानी चाहिए और भाजपा के नेतृत्व को भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या ऐसे मर्यादाहीन और अभद्र बोली बोलने वाले पार्टी में स्थान पाते रहेंगे या पार्टी अपने मर्यादा और मानदंड को बचाने के लिए कोई कार्रवाई भी करेगी ।

नेताओं ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री से लेकर नेता और आम कार्यकर्ता तक अमर्यादित और अपशब्दों की भाषा इस्तेमाल करते हैं ये बीजेपी का संस्कार स्पष्ट करता है और ऐसी भाषा बोलने वालों को ही भाजपा में तरजीह मिलता है।
#पाटलिपुत्रविश्वविद्यालय #एनकेझा #नवलकिशोरयादव
#राजद #लालूप्रसादयादव #तेजस्वीयादव #राबड़ीदेवी, #अब्दुलबारीसिद्दिकी #डाॅ0उर्मिलाठाकुर #फैसलअली #शशियादव #श्यामरजक #जगदानंदसिंह #शक्तिसिंह #सुरेंद्रप्रसादयादव #शिवानंदतिवारी #एजाजअहमद #उदयनारायणचैधरी #वृषिणपटेल, #डाॅ0तनवीरहसन
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
