*भोजपुरी फिल्म “ये है स्वर्ग हमारा” 30 अगस्त को आर्या डिजिटल के ott प्लेटफार्म होगी रिलीज*

रविन्द्र कुमार, संपादक /पटना /मुंबई /29 अगस्त 2025 :: अमृता आर्ट्स के बैनर तले बनी और मुरली लालवानी द्वारा लिखित एवं निर्देशित भोजपुरी फिल्म “ये है स्वर्ग हमारा” 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. चूकि यह फिल्म पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी हुई थी इसलिए दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला. भोजपुरी दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना चुकने के बाद यह भोजपुरी फ़िल्म “ये है स्वर्ग हमारा” 30 अगस्त को आर्या डिजिटल के ओ ओ टी प्लेटफार्म पे रिलीज हो रही है.
“ये है स्वर्ग हमारा” नाम से ही फ़िल्म पारिवारिक लग रही थी तो हमने फ़िल्म के लेखक -निर्देशक मुरली लालवानी से फ़िल्म की कहानी के बारे मे बात की तो उन्होने साफ साफ लफ़्ज़ों में कहा किसी फ़िल्म की कहानी कोई extrordinary नही होती है. मैंने देखा है हर घर में बड़े भाई को ही त्याग देना पड़ता है ऐसी कहानियों पर कई फ़िल्म बनी है कुछ सीन मुझे जो अच्छे लगे मैंने लिखे. यह फिल्म तीन भाइयों की कहानी है दरअसल ये कहानी कही हुई थी किसी परिवार में बहुत सालों पहले उस समय मैंने सोचा कि ये फ़िल्म बनाई जाए आज भी कई घरों में ऐसा हो रहा है कि बडा भाई छोटे भाइयों के लिए कुछ करता है पढ़ाता लिखाता है.

नौकरी भी लगती है शादी भी कराता है और शादी करते बीवियों के गुलाम बन जाते हैं. दोनो छोटे भाई के इस तरह के हरकत से बड़े भाई राम को बहुत सदमा लगता है. उसे खुद की चिंता नहीं होती उसे अपनी पत्नी रूपा की चिंता होती है जिसने अपने देवरो के खातिर अपनी कोख को सुना रखा और अपने देवर सोहन और मोहन को पालने में पूरा जीवन लगा दिया अंत में ये दोनों घर छोड़ के चले जाते हैं. फिर आगे कुणाल सिंह पिता के रूप में और बड़े भाई राम ने कैसे परिवार को एक सूत्र में बांधा ??

आगे की कहानी आप फिल्म में देखिए. यदि आपने फिल्म को सिनेमाघर में नहीं देखा है तो 30 अगस्त को आर्या डिजिटल के ओ टी टी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है, वहां आप इस फिल्म को देख सकते हैं.
आगे मुरली लालवानी ने कहा कि हमने आज समाज के एक कड़वे सच को पब्लिक के सामने लाने का प्रयास किया है. फ़िल्म की कहानी कुछ सच्चाई पर, तो कुछ काल्पना पर आधारित होती है.

फिल्म के निर्देशक मुरली लालवानी की गिनती भोजपुरी और मराठी के वैसे निर्देशको के रुप मे होती है, जो अपनी निर्देशन क्षमता की बदौलत पत्थरों से भी अभिनय करवा लेते हैं. इस फिल्म में फ़िल्म में बड़े भाई की भूमिका में बिरपुर के सुपौल जिला के डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा को देख के लगेगा नही की उन्होंने पहली बार बड़े पर्दे के लिए काम किया है.

फ़िल्म में बाकी अभिनय सम्राट कहे जाने वाले कुणाल सिंह जी की बात तो अलग ही है. रूपा मिश्रा, विमल पांडेय, राज यादव, उमेश सिंह, अंकिता तिवारी, सीमा, रिद्धिमा सिंह सभी ने अपना अपना काम बेहतर से किया है।
फ़िल्म का गीत -संगीत भी कर्णप्रिय है . फ़िल्म के लेखक स्वयं इस फिल्म के निर्देशक है जो बहुत ही मेहनत और लगन से फ़िल्म बनाते है. और सबसे खास बात इस फिल्म के निर्देशक मुरली लालवानी जी के बारे में कहा जाता है कि जो फिल्म वह बनाते हैं वह फिल्में सिनेमा हॉल में दशकों तक पहुंच जाती है.

निर्देशक मुरली लालवानी ने बताया कि 2 घंटे 30 मिनट की इस फ़िल्म में आपको रत्ती भर भी अश्लीलता कही नज़र आएगी और नही फ़िल्म दर्शकों को बोर करेगी।
फ़िल्म बिहार के सिनेमा घरों में लगने के बाद अब 30 अगस्त 2025 को आर्या डिजिटल के ओ ओ टी के प्लेटफार्म पे आ रही है, फिल्म को जरूर देखें और अपना आशीर्वाद दें.
#अमृताआर्ट्स #मुरलीलालवानी #आर्याडिजिटल
#सौरभशर्मा #कुणालसिंह #रूपामिश्रा #विमलपांडेय
#राजयादव, #उमेशसिंह, #अंकितातिवारी #रिद्धिमासिंह
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीJune 1, 2026*जदयू में संगठनात्मक हलचल: 21 जून को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नीतीश कुमार के नेतृत्व पर लगेगी औपचारिक मुहर*
मनोरंजनMay 26, 2026*’सांसें कम हो गईं…’: सुमन पांडेय ने बताया कैसे फिल्म के एक डायलॉग ने बदल दी उनकी सोच*
राजनीतीMay 26, 2026*मुजफ्फरपुर: कला और राष्ट्रवाद का संगम, रमेश रत्नाकर ने बढ़ाया भाजपा की ओर कदम*
मनोरंजनMay 18, 2026*कांस फिल्म फेस्टिवल में चमका बिहार: बिहारी कलाकारों से सजी फिल्म ‘आइडल’ की वैश्विक मंच पर धूम, बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर*
