*धर्म पंथ्यों के मतभेद भुला कर सनातनी झंडे के नीचे आए मठ मंदिरों के मठाधीश: स्वामी श्यामानंद जी महाराज*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना/बिलासपुर/ 14 दिसम्बर 2025 :: पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित संत समागम में संतों ने एक स्वर में भी नेपाल और भारत में भगवा ध्वज लहराने और भगवामय करने का ऐलान किया।

अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के बैनर तले आयोजित इस संत समागम में मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेश आनंद ब्रह्मगिरि महाराज ने कहा कि 2026 में नेपाल में हिंदू राष्ट्र की स्थापना हो जाएगी और पूरा नेपाल में भगवा ध्वज लहराएगा। स्वामी स्वदेश आनंद ने कहा कि 2027 तक भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि संतो को धार्मिक यात्राएं के लिए पेंशन का भुगतान किया जाए और उन्हें फ्री पास दिया जाए।

अंतर्राष्ट्रीय संत महाद्वीप मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ने कहा संपूर्ण देश में राष्ट्रीय धार्मिक न्यास आयोग का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय संसद बहुत जल्द “संत संसद “का रूप लेगा।

अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री और पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंद जी महाराज ने समागम को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन की सशक्ता और रक्षा के लिए देश के संतो और बौद्धिक जनों को एक बार दिल्ली की सड़कों को भगवा ध्वज से पाटना होगा। स्वामी श्यामानंद ने कहा कि देश के बड़े-बड़े मठ मंदिरों में बैठे महंत धर्म गुरु और शंकराचार्य को भी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और सनातन धर्म कि शसक्ता के लिए अलग-अलग धार्मिक पंथ के मतभेद को भूलाकर सनातनी झंडे के नीचे एक होना पड़ेगा।

इस समागम में बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय सचिव एम एन गोपाल ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

इस समागम में संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री जयनंद जी महाराज , आदिशक्ति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनामिका दुबे , देवीलाल साहू प्रदेश उपाध्यक्ष, सतीश साहू जिला सचिव बिलासपुर, श्री कुमार पांडे रतनपुर, मां साध्वी पद्मिनी पुरी, संजय साहू महामंत्री, महाबली सेना , वासुदेव दास निकले, सुश्रुतानंद महाराज ,अखिलेश्वरी पुरी महाराज दिल्ली, अखंड आनंद महाराज ,ब्रह्म आलोक आनंद बाबा जी उड़ीसा ,महंत श्री स्वामी रूद्र देवानंद पुरी जी महाराज दिल्ली , सर्व श्री नागा बाबा राजेश्वर गिरी भारती महाराज जबलपुर ,श्री घनश्यामपुरी उड़ीसा ,सोनपुरी बाबा दलहा पहाड़ विपिन महाराज उड़ीसा इत्यादि शामिल थे।
इसे संत समागम में छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार बंगाल झारखंड उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश उड़ीसा असम उत्तराखंड दिल्ली पंजाब हरियाणा केरल आंध्र प्रदेश इत्यादि राज्यों के साधु संतों और बौद्धिक जनों नई भाग लिया।
#भगवा_ध्वज #हिंदू_राष्ट्र #संत_समागम #स्वामी_स्वदेशआनंद #स्वामी_श्यामानंद #बिलासपुर_संत_सम्मेलन #सनातन_एकता #नेपाल_हिंदू_राष्ट्र
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीJune 1, 2026*जदयू में संगठनात्मक हलचल: 21 जून को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नीतीश कुमार के नेतृत्व पर लगेगी औपचारिक मुहर*
मनोरंजनMay 26, 2026*’सांसें कम हो गईं…’: सुमन पांडेय ने बताया कैसे फिल्म के एक डायलॉग ने बदल दी उनकी सोच*
राजनीतीMay 26, 2026*मुजफ्फरपुर: कला और राष्ट्रवाद का संगम, रमेश रत्नाकर ने बढ़ाया भाजपा की ओर कदम*
मनोरंजनMay 18, 2026*कांस फिल्म फेस्टिवल में चमका बिहार: बिहारी कलाकारों से सजी फिल्म ‘आइडल’ की वैश्विक मंच पर धूम, बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर*
