*बिहार में मॉब लिंचिंग मानवता को शर्मसार करने वाली घटना,स्पीडी ट्रायल चला कर अपराधियों को सजा मुकर्रर की जाए : एजाज अहमद*

पटना /14 दिसंबर 2025 :: बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि गृहमंत्री सम्राट चौधरी लॉ एंड ऑर्डर के मामले में बड़ी-बड़ी बातें किया करते हैं,लेकिन आज स्थिति यह है कि धर्म और जाति पूछ कर मॉब लिंचिंग की जा रही है लोगों को अमानवीय तरीके से पीट-पीट कर उनकी जान ली जा रही है।
एजाज ने कहा कि जिस तरह की हृदय विधायक और मानवता को दहलाने वाली घटना नवादा में फेरी करने वाले अतहर हुसैन के साथ धर्म पूछ कर उनके साथ मार पिटाई की गई और इंसानियत को शर्मसार करने वाली पिटाई से उनकी जान चली गई।

उसपर सरकार के लोग खामोश क्यों हैं,सरकार और प्रशासन की खामोशी से यह स्पष्ट होता है की बिहार में किस तरह का राज चल रहा है। बिहार में पुलिस और शासन प्रशासन का डर अपराधियों में समाप्त हो गया है।

और अपराधी जिस तरह की घटनाएं इंसान और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, उससे ही स्पष्ट होता है कि बिहार में कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो गया है।
और अपराधियों का यह मान कर अपराध कर रहे हैं कि सैंया भये कोतवाल तो अब डर काहे का।
इन्होंने अविलंब मॉब लिंचिंग करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चला कर सजा मुकर्रर करने की अपील की है। जिससे कि लोगों में कानून का भय बना रहे और इस तरह की सजा एक नजीर के रूप में देशवासियों के सामने प्रस्तुत हो।
#मॉबलिंचिंग #नवादा #अतहरहुसैन #सम्राटचौधरी #राजद #लालूप्रसादयादव #तेजस्वीयादव #राबड़ीदेवी #मंगनीलालमंडल #अब्दुलबारीसिद्दिकी #डाॅ0उर्मिलाठाकुर #रणविजयसाहू #शक्तिसिंहयादव #सुरेंद्रप्रसादयादव #अभयकुशवाहा #संजययादव #शिवानंदतिवारी #एजाजअहमद #उदयनारायणचौधरी #वृषिणपटेल #डाॅ0तनवीरहसन #आलोककुमारमेहता #मधुमंजरी
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अपराध एवं अनुसंधानOctober 17, 2026*कान्दु समाज की ज़मीन पर अवैध निर्माण से औरंगाबाद में तनाव, ओबरा पुलिस पर निष्क्रियता और शह देने का गंभीर आरोप*
पत्रकारिताOctober 12, 2026*मलेशिया में गूंजा भारत का डंका: ‘मिसेज एशिया’ डॉ. रोहिणी झा बनीं ‘मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2026’ की ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन’*
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
