*नीतीश कुमार ने बक्सर के डुमरांव और फुलवारीशरीफ के एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की*

*बिहार को विकसित बनाने के संकल्प को दोहराया*

बक्सर/पटना/25 अक्टूबर 2025 :: आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिले के डुमरांव और पटना जिले के फुलवारीशरीफ के रामकृष्णा नगर में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित किया गया।
इन सभाओं में डुमरांव से जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह, राजपुर (एससी) से जदयू प्रत्याशी संतोष कुमार निराला, बक्सर से भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्रा, ब्रह्मपुर से लोजपा (रा) प्रत्याशी हुलास पांडेय तथा फुलवारीशरीफ से जदयू प्रत्याशी श्याम रजक को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन जन सभाओं में कहा कि हमने समाज के सभी वर्गों के हित में काम किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का माहौल है। 20 वर्षों से लगातार विकास कार्यों से बिहार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आने वाले समय में बिहार देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल होगा।

चुनावी सभाओं में बड़ी संख्या में महिलाएं और समाज के सभी वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

आगे उन्होंने कहा कि मतदाताओं से मिल रहे अपार समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
#एनडीए_चुनावी_सभा #बिहार_विकास #नीतीश_कुमार #जदयू_प्रत्याशी #भाजपा_बिहार #लोजपा_रा #डुमरांव_चुनाव #फुलवारीशरीफ #विकसित_बिहार #चुनाव_2025 #राजीवरंजनप्रसाद #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीAugust 18, 2026*बिहार में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में होगा समस्याओं का समाधान*
राजनीतीAugust 18, 2026*’विकसित बिहार’ के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम: MIT मुजफ्फरपुर के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बोले JDU प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीAugust 11, 2026*₹144 करोड़ से ₹2,844 करोड़ पहुंचा बिहार का कृषि निर्यात:जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया नीतीश कुमार के विजन का परिणाम*
मनोरंजनAugust 11, 2026*पटना में रंगदर्शकों पर छाया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का जादू: हास्य और व्यंग्य के बीच ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा प्रस्तुत*
