*हिण्डोन नदी छठ घाट पर कारसेवा समीक्षा : नगर आयुक्त ने गंगा का आह्वान के साथ उद्घाटन किया, पानी की कमी पर चिंता जताई गई*

रविंद्र कुमार,संपादक/गाजियाबाद/25 अक्टूबर 2025 :: महापर्ब छठ पूजा अभियान 2025 के तहत शनिवार को हिण्डोन नदी छठ घाट पर कारसेवा समीक्षा अभियान का विधिवत आयोजन किया गया।
मंत्रोच्चारण से गंगा मां का आह्वान और अभिनंदन करते हुए मुख्य नगर आयुक्त ने नारियल तोड़कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण जिलाधिकारी उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

सभी घाट सेवकों ने घाटों की समस्याओं से मुख्य अतिथि को अवगत कराया। आयुक्त ने निर्देश दिए कि बाकी कार्य 24 घंटे में पूरे कर लिए जाएं। हर घाट पर पुलिस सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध रहेगा।

हालांकि, हिण्डोन नदी में पानी की कमी पर गंभीर चिंता जताई गई। चूंकि छठ जल का पर्व है, जिलाधिकारी को सूचित कर दिया गया है। खोड़ा नहर से पानी छोड़ने पर सिंचाई विभाग ने मना कर दिया है, क्योंकि नहर की सफाई चल रही है। 4 लाख व्रतधारियों को अर्घ्य कैसे अर्पित करना है, इस पर भयंकर चिंता है। संघर्ष के रास्ते पर न आना पड़े, इसके लिए निवेदन सौंप दिया गया। सनातन का महापर्व पवित्र ढंग से मनाने का प्रयास जारी है।

कार्यक्रम में रीता सिंह, पंडित राकेश तिवारी, नरसिंह तिवारी, साधु राम, बिनोद अकेला, राम प्यारे यादव सहित सैकड़ों घाट प्रभारी और कारसेवक उपस्थित हुए।

#छठ_पूजा_2025 #हिण्डोन_छठ_घाट #कारसेवा_अभियान #गंगा_अवहन #नगर_आयुक्त #केशव_कुमार_चौधरी #पानी_की_कमी #छठ_घाट_सुरक्षा #महापर्ब_छठ #पूर्वांचल_घाट_प्रबंधन #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
सम्मानAugust 31, 2026*’यंगेस्ट फीमेल मिनी मॉडल’ बनीं पटना की लाडो बानी, समाजसेवा और कला से वैश्विक मंच पर लहराया परचम*
अध्यात्मAugust 31, 2026*विहिप का मौलाना मदनी पर तीखा प्रहार: विनोद बंसल बोले– “कट्टरपंथी मानसिकता को संरक्षण देना बंद करें उलेमा”*
अध्यात्मAugust 28, 2026*रक्षा-बंधन : भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते से विस्तृत होकर ‘परस्पर सशक्तिकरण’ तक बदलती सामाजिक चेतना*
