*भगवान बिरसा मुंडा देश, धर्म- संस्कृति एवं जनजातीय परंपराओं के रक्षक थे*– *मिथिलेश्वर मिश्र*

रांची /15 नवंबर 2025 :: जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा बिरसा चौक एवं नामकुम चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। श्री राम मंदिर चुटिया में भी रामनगर के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बिरसा चौक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने झारखंड के जल, जंगल, जमीन, धर्म संस्कृति एवं परंपराओं की रक्षा के लिए अंग्रेजों से आजीवन संघर्ष किया।
उन्होंने जनजाति समाज को अपने अधिकारों और स्वधर्म की रक्षा के लिए प्रेरित किया, सामाजिक चेतना जगाई। मातृभूमि के प्रति उनके त्याग और बलिदान ने उन्हें भगवान बना दिया। आज संपूर्ण देश उनकी पावन जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। भगवान बिरसा मुंडा के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक सद्भाव एवं जनजाति परंपराओं की रक्षा करते हुए झारखंड के विकास में हम सभी सहभागी बने यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रमों में मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, महंत गोकुलदास, प्रांत मातृशक्ति प्रमुख दीपा रानी, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख किशुन झा, विभाग मंत्री रवि शंकर राय, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी , पारस नाथ मिश्र, सुरेंद्र तिवारी, सुमन सिंह , विक्रम साहू, चंदा सिंह अमरनाथ ठाकुर, त्रिलोक सिंह, अभय सिंह, पंकज तिवारी, अरविंद सिंह, राकेश सिंह, आरती कुजूर, आशा जी, बबीता जी, बिरसा पाहन, अंकित सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
#भगवानबिरसामुंडाकी150वींजयंती
#विश्वहिंदूपरिषद #दुर्गावाहिनीमातृशक्ति #बजरंगदल #आलोककुमार #संपतराय #बजरंगबागड़ा #डॉआरएनसिंह #विनोदबंसल #प्रज्ञाम्हला #परशुरामकुमार #अम्बरीषसिंह #चंद्रकांतरायपत #मिथलेश्वरमिश्र #डॉमधुवर्मा #संतोषसिसोदिया #डॉशोभारानीसिंह #कैलाशकेसरी #वीरेंद्रविमल #अखिलेशसुमन #सुषमाअग्रवाल #डॉभावनाझा #प्रकाशरंजन #गौरवअग्रवाल #चितरंजनकुमार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
मनोरंजनOctober 9, 2026*सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश: बेगूसराय में सजा GKC की महिला इकाई का डांडिया समारोह*
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
