*जनता ने किया सुशासन पर भरोसा, राजीव रंजन ने प्रचंड जनादेश के लिए जताया आभार*

रविंद्र कुमार,संपादक/पटना, 14 नवंबर 2025 :: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट आ गया है, जिसमें जनता ने NDA को प्रचंड बहुमत प्रदान किया है.जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड जनादेश के लिए राज्य की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश सुशासन, विकास और रोजगार के क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में की गई ऐतिहासिक उपलब्धियों पर जनता के विश्वास की पुष्टि है।

राजीव रंजन ने कहा कि बीते वर्षों में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्यारह वर्षों के शासनकाल में केंद्र से मिली निरंतर सहयोग और विशेष पैकेजों ने राज्य के विकास को नई गति दी है,

जिससे यह ऐतिहासिक जीत संभव हुई।प्रवक्ता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने एक बार फिर नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है।

अब जरूरत इस बात की है कि विपक्ष रचनात्मक भूमिका निभाए और जनता के हित में सकारात्मक राजनीति करे। उन्होंने विपक्षी दलों से आग्रह किया कि वे अपनी गलतियों से सबक लें और लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग दें।
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
#BiharElection2025 #NDAVictory
#RajeevRanjan #NitishKumar
#GoodGovernance #BiharMandate
#DevelopmentWithTrust
#JDU #Nda #Narendramodi
#BiharPolitics #PeoplesMandate
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
सम्मानAugust 31, 2026*’यंगेस्ट फीमेल मिनी मॉडल’ बनीं पटना की लाडो बानी, समाजसेवा और कला से वैश्विक मंच पर लहराया परचम*
अध्यात्मAugust 31, 2026*विहिप का मौलाना मदनी पर तीखा प्रहार: विनोद बंसल बोले– “कट्टरपंथी मानसिकता को संरक्षण देना बंद करें उलेमा”*
अध्यात्मAugust 28, 2026*रक्षा-बंधन : भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते से विस्तृत होकर ‘परस्पर सशक्तिकरण’ तक बदलती सामाजिक चेतना*
