*महागठबंधन के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं,जबकि एनडीए के पास नीतीश कुमार जैसा अनुभवी,ईमानदार और सर्वमान्य चेहरा हैं-राजीव रंजन प्रसाद*

रविंद्र कुमार,संपादक/पटना , 12 सितम्बर , 2025 :: बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है… वैसे-वैसे महागठबंधन में शामिल राजनीतिक पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारों को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई हैं. सभी पार्टियों को ज्यादा से ज्यादा सीटे चाहिए.
कांग्रेस क़ो 70 सीट, वाम दल 65-70 सीट और मुकेश सहनी क़ो 60 सीटें और उपमुख्यमंत्री का पद चाहिये.

जद (यू) राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जब ये लोग अपने ही घर का बंटवारा की राजनीति संभल नहीं पा रहे हैं , तो बिहार जैसे बड़े राज्य का विकास ये लोग कैसे करेंगे ?

आगे जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की आहट के साथ ही महागठबंधन की पोल जनता के सामने खुल चुकी है । कांग्रेस और राजद के बीच नेतृत्व को लेकर जारी खींचतान ने यह साफ कर दिया है कि यह गठबंधन जनता को विकल्प देने नहीं , बल्कि अपने-अपने स्वार्थों की सिद्धि करने के लिए बना है । जब कांग्रेस से पूछा गया कि गठबंधन के तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा ? तो बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू का यह कहना कि बिहार की जनता तय करेगी मुख्यमंत्री का चेहरा.कृष्णा अल्लावरू का यह बयान महागठबंधन की दिशाहीनता और नेतृत्व संकट का खुला सबूत है ।

जदयू राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि वहीं दूसरी तरफ एनडीए के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसा अनुभवी , ईमानदार और सर्वमान्य नेतृत्व है , जिनके नेतृत्व में बिहार ने बीमारू राज्य से देश के ग्रोथ इंजन बनने तक की यात्रा तय की है । उन्होंने सत्ता में आने के बाद ‘न्याय के साथ विकास’ का जो संकल्प लिया था , उसे धरातल पर उतार कर दिखाया है ।

डबल इंजन सरकार की बदौलत आज बिहार में 48,212 करोड़ की लागत से 1030 किलोमीटर लंबे हाई स्पीड काॅरिडोर नेटवर्क पर काम तेजी से चल रहा है । यह वही नीतीश कुमार का संकल्प है कि राज्य के किसी भी कोने से पटना तक सिर्फ 3.5 घंटे में पहुंचना संभव हो । यह सिर्फ सड़क नहीं , बल्कि बिहार के लिए आर्थिक और सामाजिक पुनर्जागरण का मार्ग है ।

उन्होंने कहा कि हाई स्पीड काॅरिडोर नेटवर्क के बन जाने से उद्योग और निवेश बढ़ेंगे । रोजगार और कारोबार के नए अवसर पैदा होंगे । कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और पर्यटन को नया आयाम मिलेगा । यह समृद्धि का नया युग होगा , जिसे एनडीए सरकार समय पर पूरा करेगी ।
जनता भलीभांति जानती है कि महागठबंधन के पास न तो नेता है , न नीति और न नीयत । उनकी राजनीति केवल कुर्सी और परिवारवाद तक सीमित है । वहीं एनडीए सरकार के पास विकास का विजन है , काम करने का अनुभव है और हर संकल्प को समय पर पूरा करने का रिकाॅर्ड है ।

श्री प्रसाद ने कहा कि आज की सच्चाई यही है कि महागठबंधन चुनाव से पहले ही जनता का विश्वास खो चुका है । बिहार की जनता अब पीछे नहीं देखना चाहती । जनता का विश्वास केवल और केवल एनडीए पर है , जो विकसित बिहार का सपना साकार कर रहा है ।
#जदयू #नीतीशकुमार #उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #कांग्रेस #राहुलगांधी #राजद #तेजस्वीयादव #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार #सैयदनजमइकबाल #श्रवणकुमार #जयंतराज #सुनीलकुमार #लेसीसिंह
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
सम्मानAugust 31, 2026*’यंगेस्ट फीमेल मिनी मॉडल’ बनीं पटना की लाडो बानी, समाजसेवा और कला से वैश्विक मंच पर लहराया परचम*
अध्यात्मAugust 31, 2026*विहिप का मौलाना मदनी पर तीखा प्रहार: विनोद बंसल बोले– “कट्टरपंथी मानसिकता को संरक्षण देना बंद करें उलेमा”*
अध्यात्मAugust 28, 2026*रक्षा-बंधन : भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते से विस्तृत होकर ‘परस्पर सशक्तिकरण’ तक बदलती सामाजिक चेतना*
