*साथ ही BSTC की 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का भी शुभारंभ किया*

रविन्द्र कुमार, संपादक /पटना /08 सितंबर 2025 :: बिहार में विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही समय रह गए हैं. इसको देखते हुए बिहार सरकार द्वारा जनता की सुविधाओं के लिए एक से बढ़कर एक परियोजनाओं की घोषणा की जा रही है. इस करी में आज नीतीश कुमार ने महिलाओं को एक बहुत बड़ी सौगात दी है.
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
आज बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा लागू करने का शुभारंभ किया गया तथा द्वितीय चरण में नई 80 पिंक बसों का लोकार्पण भी किया। इन बसों में केवल महिलाएं ही यात्रा कर सकती हैं। 
इससे पहले मई 2025 में इस सेवा का पहला चरण शुरू किया गया था, जिसमें महिलाओं की सुविधाओं के लिए 20 सीएनजी पिंक बसें चालू की गई थी.
फिलहाल ये बसें पटना के पांच प्रमुख रूटों पर चलाई जा रही हैं। जिसमें गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन, गांधी मैदान से एम्स, नेहरू पथ, एम्स रोड और सगुना मोड़ मार्ग शामिल हैं। इन रूटों पर चलने वाली बसें मगध महिला कॉलेज, पटना वीमेंस कॉलेज, जेडी वीमेंस कॉलेज, IGIMS और अशोक राजपथ जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों और व्यस्त स्थानों को कवर करती हैं।

इससे खासकर छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिल रही है। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSTC) की सभी 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का भी उद्घाटन किया। इस नई व्यवस्था से यात्रियों को डिजिटल पेमेंट, प्रीपेड कार्ड, मासिक पास और स्टूडेंट पास की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा, यात्रियों को अब ‘Chalo’ मोबाइल ऐप के माध्यम से बसों की रियल-टाइम लोकेशन देखने की सुविधा मिलेगी। कंडक्टर भी इसी ऐप के माध्यम से टिकट और मंथली पास जारी करेंगे.
इन पिंक बसों के परिचालन से महिलाओं का सफर ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी। साथ ही ई-टिकटिंग की व्यवस्था से राज्य के लोगों को विभिन्न जगहों पर यात्रा करने में सुगमता होगी।

#जदयू #नीतीशकुमार #सम्राटचौधरी #विजयकुमारसिंहा #उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार #सैयदनजमइकबाल #श्रवणकुमार #जयंतराज #सुनीलकुमार #लेसीसिंह #जमाखान
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
सम्मानAugust 31, 2026*’यंगेस्ट फीमेल मिनी मॉडल’ बनीं पटना की लाडो बानी, समाजसेवा और कला से वैश्विक मंच पर लहराया परचम*
अध्यात्मAugust 31, 2026*विहिप का मौलाना मदनी पर तीखा प्रहार: विनोद बंसल बोले– “कट्टरपंथी मानसिकता को संरक्षण देना बंद करें उलेमा”*
अध्यात्मAugust 28, 2026*रक्षा-बंधन : भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते से विस्तृत होकर ‘परस्पर सशक्तिकरण’ तक बदलती सामाजिक चेतना*
