April 18, 2026

*एसआईआर के मामले में लोगों को भ्रमित किया जा रहा है , नरेंद्र मोदी और अमित शाह लोकतंत्र को खत्म करने में लगे हुए हैं : तेजस्वी यादव*

पटना /13 अगस्त 2025 :: नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने आवास 01 पोलो रोड, पटना में पार्टी नेताओं के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहीं कोई करिश्मा नहीं है ये चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं के बल पर धांधली और हेराफेरी कर, वोटो की चोरी करके सरकार बना रहे हैं। बिहार मे चुनाव आयोग को माध्यम बनाकर 65 लाख मतदाताओं के नाम काटकर भाजपा और एनडीए को मदद पहुंचाने के लिए कार्य किये जा रहे हैं। जिनके नाम ड्राफ्ट सूची में तो हैं लेकिन दस्तावेज जमा नहीं है, उनके नाम भी बाद में काटे जाएंगे। जो मुंबई, दिल्ली और अन्य राज्यों रहते हैं वह बार-बार तो आएंगे नहीं, क्योंकि रोजी-रोटी कमाने के लिए गए हुए हैं । 

इन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और यहीं से लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश चल रही है। जब चुनाव आयोग से एस आई आर पर सवाल खड़ा किए जाते हैं तो उसपर चुनाव आयोग के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाता है । सच और सच्चाई यह है कि बिहार में वोट की डकैती हुई है । माननीय सर्वोच्च न्यायालय में मामला चल रहा है और और कल जब सुनवाई के दौरान जिनका नाम मृतक की सुची में था वह लोग कल माननीय न्यायाधीश के सामने जिंदा सबूत के तौर पर अपने आप को प्रस्तुत किया और चुनाव आयोग की जो खामियां रही है ,वह स्पष्ट रूप न्यायाधीश ने भी अपनी आंखों से देखा।

तेजस्वी ने आगे कहा कि जहां केंद्र सरकार और भाजपा पहले ईडी, सीबीआई ,आईटी के माध्यम से विपक्षी दलों को साधने का काम करती थी, वहीं अब चुनाव जीतने के लिए अपने प्रकोष्ठ के तौर पर चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है।

इन्होंने कहा कि जब हमने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के मामले को संज्ञान में लाया उसके बाद ही उन्हें नोटिस दिया गया, वह भी एक ही जिला से जबकि उनको नोटिस दोनों जिला से मिलना चाहिए था।

See also  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाईवे का शिलान्यास, नवनिर्मित आरओबी का उद्घाटन

चुनाव आयोग के द्वारा बार-बार यह कहना कि विपक्षी दल के द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराया गया है तो चुनाव आयोग को यह बात समझनी चाहिए कि जब विपक्षी दल इतने बड़े वोट डकैती पर सुप्रीम कोर्ट गया हुआ है तो समझ सकते हैं कि कितनी बड़ी धांधली चुनाव आयोग के माध्यम से की जा रही है। चुनाव आयोग जिस तरह से कार्य कर रही है ,उससे ही स्पष्ट होता है की पूरी तरह से भाजपा और एनडीए को फायदा पहुंचाने का खेल खेला जा रहा है। भाजपा के 7बिहार प्रभारी भिखूभाई भी पटना के वोटर बन गए हैं ,इससे पहले वह गुजरात के चुनाव में वोट दिए थे।

इन्होंने आगे कहा कि देश में किस तरह से चुनाव आयोग के द्वारा कार्य किये जा रहे हैं , चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में सभी लोगों ने अपनी आंखों से देखा कि किस तरह से धांधली की गई,वो तो सीसीटीवी के कारण मामले पकड़े गये।

श्री तेजस्वी ने कहा कि एस आई आर के मामले में लोगों को भ्रमित किया जा रहा है । मोदी जी और अमित शाह मिलकर लोकतंत्र को खत्म करने में लगे हुए हैं। अमित शाह यह बताएं की चुनाव आयोग ने जब अपने हलफनामा में घुसपैठियों की बात नहीं कही है तब गृह मंत्री इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान क्यों दे रहे हैं ? उन्हें यह भी बताना चाहिए कि जब 11 साल से केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में सरकार चल रही है तो घुसपैठियों देश में कहां से आ गए । अगर घुसपैठिए कहीं आए हैं तो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी और अमित शाह जिम्मेदार हैं।

इन्होंने आगे कहा कि 17 अगस्त 2025 से रोहतास से वोट अधिकार यात्रा शुरू की जाएगी जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, मैं और इंडिया महागठबंधन के सभी दलों के नेता भी वोट अधिकार यात्रा में शामिल रहेंगे। जब 300 एमपी चुनाव आयोग से मिलने के लिए जाते हैं तो चुनाव आयोग नहीं मिलता है । सुझाव और शिकायत सुनी नहीं जा रही है बड़ा मुद्दा यह है कि जिस तरह से वोट काटकर बिहार में मतदाताओं के अधिकार छीने जा रहे हैं और उनके अधिकार पर डकैती की जा रही है । तो चुनाव आयोग इस मामले पर मौनी बाबा क्यों बना हुआ है । राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन इस मामले में चुप नहीं बैठेगा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर स्तरपर विरोध किया जाएगा।

See also  नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की

इन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के दो ईपिक मामलों का खुलासा करने के बाद आज एक और खुलासा मुजफ्फरपुर की मेयर और भाजपा की बड़ी नेत्री श्रीमती निर्मला देवी के संबंध में बताया कि इनके पास एक दो EPIC ID – REM1251917 और GSB1835164 है। इनके एक ही विधानसभा में दो अलग अलग बूथ पर दो अलग-अलग वोट है।

दो अलग-अलग EPIC कार्ड में इनकी दो अलग-अलग उम्र है। SIR में इन्होंने दो अलग अलग गणना फॉर्म भरे ,मतदाता सूची पुनरीक्षण में इन्होंने दो अलग अलग फॉर्म पर दो अलग अलग साइन किए होंगे?

इन दो अलग-अलग फॉर्म पर चुनाव आयोग ने साइन किए कि मेयर ने ख़ुद साइन किए। चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में दो अलग अलग EPIC Card के साथ, दो अलग-अलग उम्र के साथ, एक ही विधानसभा में इनके दो अलग अलग वोट कैसे बन गए? ये चुनाव आयोग की मिलीभगत से यही नहीं रुकी- इनके दो देवर है- मनोज कुमार और दिलीप कुमार सुपुत्र श्री अशर्फ़ी लाल। उनके भी दो दो अलग-अलग EPIC Card के साथ दो दो अलग-अलग Booth में दो दो अलग-अलग Vote बने है। जब चुनाव आयोग एक ही विधानसभा में ख़ुद ऐसा कर रहा है तो फिर SIR का क्या मतलब? इसका अर्थ है कि चुनाव आयोग बीजेपी समर्थकों के एक ही घर में अनेक फर्जी वोट बनवा रहा है। चुनाव आयोग विपक्ष के वोट काटने में युद्ध स्तर पर काम कर रहा है और बीजेपी के पक्ष में जोड़े जा रहा है। बताइए बड़े बड़े लोगों का एक ही विधानसभा में दो अलग-अलग EPIC कार्ड, दो अलग-अलग उम्र के साथ दो अलग-अलग वोट कर दे रहा है। यह चुनाव आयोग की बेईमानी नहीं है तो क्या है? बिहार की जनता 2020 से जानती है कि ये लोग वोट चोर है। मात्र 12,756 वोट के अंतर से धांधली कर इन्होंने हमें 15 सीटों में जबरन चुनाव हरवा दिया। अबकी बार जनता इनका ऐसा इलाज करेगी और भगाएगी कि इनके साथ साथ इनकी आने वाली नस्लें भी याद रखेंगी।

See also  महागठबंधन का विरोध कार्यक्रम पूरी तरह से विफल, आम जनता ने बनाई दूरी : राजीव रंजन प्रसाद

इस अवसर पर संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, श्री शिवचंद्र राम, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद भी उपस्थित थे।

#राजद #लालूप्रसादयादव #तेजस्वीयादव #राबड़ीदेवी #मंगनीलालमंडल #अब्दुलबारीसिद्दिकी #डाॅ0उर्मिलाठाकुर

#रणविजयसाहू #शक्तिसिंहयादव #सुरेंद्रप्रसादयादव

#अभयकुशवाहा #संजययादव #शिवानंदतिवारी #एजाजअहमद #उदयनारायणचौधरी #वृषिणपटेल #डाॅ0तनवीरहसन #आलोककुमारमेहता #मधुमंजरी

Author Profile

रविन्द्र कुमार
रविन्द्र कुमार
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *