*इस दौरान नीतीश कुमार ने भूटानी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख,शांति जैव और समृद्धि की कामना की*

पटना /06 अगस्त 2025 :: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने गृह जिले नालंदा के राजगीर में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाईवे निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, यह फोरलेन हाईवे बनने से राजगीर आने वाले पर्यटकों को काफी सुविधा होगी एवं पटना से राजगीर जाने में 20 किलोमीटर की दूरी कम हो जाने से समय की भी बचत होगी। 
वहीं राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 82 पर बने नवनिर्मित रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का उद्घाटन भी किया। करीब 862.63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस फोरलेन हाईवे का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने बेलौआ (राजगीर) में किया। यह मार्ग सालेपुर (एसएच-78) से होकर नूरसराय, अहियापुर और सिलाव को जोड़ते हुए एनएच-120 के बेलौआ तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने इसे बौद्ध सर्किट से जुड़ा राजगीर का प्रमुख पर्यटन मार्ग बताते हुए कहा कि इसके बन जाने से पटना से राजगीर की दूरी लगभग 20 किलोमीटर घट जाएगी, जिससे अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, प्रस्तावित हवाई अड्डा, नालंदा विश्वविद्यालय और पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान होगा।

साथ ही यह औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा। इस मार्ग के माध्यम से बिहटा-सरमेरा राजकीय उच्च पथ (एसएच-78), सालेपुर-करौटा मार्ग, बिहारशरीफ- जहानाबाद (एनएच-33) और बिहारशरीफ-राजगीर- गया-डुमरांव (एनएच-120) जैसे प्रमुख मार्ग आपस में जुड़ जाएंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने ग्राम हसनपुर में 81.37 करोड़ रुपये की लागत से बने राजगीर रोड ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने नवनिर्मित आरओबी का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह पुल राजगीर के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। यह ओवरब्रिज एनएच-120 (पूर्व में एनएच-82) पर

सरदार पटेल हॉल्ट के पास स्थित है, जहां पहले लेवल क्रॉसिंग के कारण लगातार जाम की स्थिति रहती थी। आरओबी के निकट से ही राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए सड़क जाती है। यह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती हैं।

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम परिसर में चल रही एशिया रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पट अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।

अपने राजगीर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने भूटानी मंदिर में डाल पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति जैव और समृद्धि की कामना की। इस कार्यक्रम में जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण, विधायक कौशल किशोर, पूर्व विधायक ई. सुनील सहित एक कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

#जदयू #नीतीशकुमार #उमेशसिंहकुशवाहा #संजयकुमारझा #रामनाथठाकुर #विजयकुमारचौधरी #श्रवणकुमार #विजेंद्रप्रसादयादव #अशोकचौधरी #ललनसिंह #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #केंद्रसरकार #नरेंद्रमोदी #अमितशाह #भाजपा #नीतीशपटेल #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीAugust 18, 2026*बिहार में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में होगा समस्याओं का समाधान*
राजनीतीAugust 18, 2026*’विकसित बिहार’ के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम: MIT मुजफ्फरपुर के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बोले JDU प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीAugust 11, 2026*₹144 करोड़ से ₹2,844 करोड़ पहुंचा बिहार का कृषि निर्यात:जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया नीतीश कुमार के विजन का परिणाम*
मनोरंजनAugust 11, 2026*पटना में रंगदर्शकों पर छाया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का जादू: हास्य और व्यंग्य के बीच ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा प्रस्तुत*
