*निरहुआ की भोजपुरी फिल्म ‘4 फेरे 7 वचन’ का ट्रेलर वायरल, लाखों दर्शकों ने देखा*

युधिष्ठिर महतो /पटना/ नई दिल्ली/17 नवंबर 2025 :: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘4 फेरे 7 वचन’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है। आर्या डिजिटल ओटीटी प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर जारी इस ट्रेलर को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। दर्शक न केवल इसके ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं, बल्कि फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

‘4 फेरे 7 वचन’ में निरहुआ के साथ भोजपुरी की लोकप्रिय अभिनेत्रियां आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आदर्श आनंद भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।

ट्रेलर के अनुसार, अक्षरा सिंह फिल्म में निरहुआ की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं, जबकि आम्रपाली दुबे एक आईपीएस अफसर के किरदार में नजर आएंगी। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आदर्श आनंद भी एक खास भूमिका में दिखेंगे।

फिल्म की कहानी पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों पर आधारित है, जो दर्शकों को उनकी जिंदगी से जोड़ने का प्रयास करती है। निरहुआ की फिल्मों की तरह यह फिल्म भी मनोरंजन के साथ एक संदेश देने वाली मानी जा रही है।

इस फिल्म के अन्य कलाकारों में कुणाल लैंसर, शिवा शर्मा, पुष्पेंद्र राय, चंद्रकांत, सुनील यादव और रुद्र तिवारी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया है, जबकि इसके निर्माता प्रदीप पांडे और सुरेन्द्र कुमार हैं। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए अनुमान है कि फिल्म रिलीज के बाद दर्शको द्वारा इसे जबरदस्त सफलता मिलेगी।
#भोजपुरीसिनेमा #निरहुआ #4फेरे7वचन #AmrapaliDube #AksharaSingh #AdarshAnand #BhojpuriNews
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अपराध एवं अनुसंधानOctober 17, 2026*कान्दु समाज की ज़मीन पर अवैध निर्माण से औरंगाबाद में तनाव, ओबरा पुलिस पर निष्क्रियता और शह देने का गंभीर आरोप*
पत्रकारिताOctober 12, 2026*मलेशिया में गूंजा भारत का डंका: ‘मिसेज एशिया’ डॉ. रोहिणी झा बनीं ‘मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2026’ की ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन’*
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
