*सुरक्षा एजेंसियों ने व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल को किया ध्वस्त , विहिप ने विपक्ष पर साधा निशाना*

रविंद्र कुमार , संपादक/नई दिल्ली/ 18 नवंबर 2025 :: लाल किला के पास हाल ही में हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एजेंसियों ने इस मॉड्यूल से जुड़े फिदाईन और अल फलाह जैसे ठिकानों का पर्दाफाश करते हुए 32 स्थानों पर संभावित हमलों की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि देश को अपनी सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर गर्व है, जिन्होंने आतंकियों की इस बड़ी साजिश को अंजाम तक पहुंचने से पहले ही ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया क़ि वह आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की सराहना करने के बजाय उन्हें परोक्ष समर्थन और राजनीतिक कवर देने में जुटा है।

चाहे मुंबई से आतंकियों का अब्बू हो या कांग्रेस का हुसैन, सपा का सरगना हो या आतंकियों की महबूबा, जिहादियों के अब्दुल्ला हों या भारत से टशन पालने वाले एस टी हसन, सभी जिहादी जानवरों के साथ खड़े हुए स्पष्ट नजर आ रहे हैं।

विनोद बंसल ने कहा कि जब लाल किले के सामने जिहादियों द्वारा ब्लास्ट हुआ तो कुछ नेताओं की ओर से एक शब्द भी नहीं बोला गया, लेकिन जब सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के ठिकानों पर कार्रवाई की, तो उसमें अन्याय दिखने लगा।

उन्होंने देशवासियों से ऐसे नेताओं और आतंक के पैरोकारों से सतर्क रहने की अपील की।विहिप प्रवक्ता ने कहा कि भारत की प्रतिबद्ध सरकार और मजबूत सुरक्षा एजेंसियां राष्ट्र विरोधियों को किसी भी सूरत में बख्शेंगी नहीं। देश आतंकियों के समर्थकों के नाम याद रखेगा।
#लालकिला_ब्लास्ट #आतंकी_मॉड्यूल_बेनकाब #विहिप #विनोदबंसल #राष्ट्रीयसुरक्षा #दिल्ली #गौरवअग्रवाल #चितरंजनकुमार #विश्वहिंदूपरिषद #दुर्गावाहिनीमातृशक्ति #बजरंगदल #आलोककुमार #संपतराय #बजरंगबागड़ा #डॉआरएनसिंह #प्रज्ञाम्हला #परशुरामकुमार #अम्बरीषसिंह #चंद्रकांतरायपत #मिथलेश्वरमिश्र #डॉमधुवर्मा #संतोषसिसोदिया #डॉशोभारानीसिंह #कैलाशकेसरी #वीरेंद्रविमल #अखिलेशसुमन #सुषमाअग्रवाल #डॉभावनाझा #प्रकाशरंजन
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अपराध एवं अनुसंधानOctober 17, 2026*कान्दु समाज की ज़मीन पर अवैध निर्माण से औरंगाबाद में तनाव, ओबरा पुलिस पर निष्क्रियता और शह देने का गंभीर आरोप*
पत्रकारिताOctober 12, 2026*मलेशिया में गूंजा भारत का डंका: ‘मिसेज एशिया’ डॉ. रोहिणी झा बनीं ‘मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2026’ की ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन’*
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
