July 20, 2026

*कर्नाटक के बाद,अब केरल में भी एक निजी क्रिश्चियन स्कूल में हिजाब पर विवाद*

कोच्चि(केरल)/ 14 अक्टूबर 2025 :: केरल के कोच्चि स्थित एक निजी क्रिश्चियन स्कूल (सेंट रीटा पब्लिक स्कूल,पल्लुरुथी) में 8वीं कक्षा की स्टूडेंट के हिजाब पहनने को लेकर विवाद बढ़ गया. कोच्चि के सेंट रीटा पब्लिक स्कूल में विद्यालय के नियमों के विरुद्ध और स्कूल यूनिफार्म का अपमान कर हिजाब पहन कर जबरन विद्यालय में घुसने के विरोध करने पर ना सिर्फ विद्यार्थियों और शिक्षकों अपितु प्रबंधन को जिहादियों ने इतना डरा दिया कि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगानी पड़ी।

सेंट रीटा पब्लिक स्कूल,पल्लुरुथी की प्रिंसिपल सिस्टर हेलेना आरसी ने बताया कि एक 8वीं कक्षा की बच्ची ने यूनिफॉर्म के बजाय हिजाब पहनकर स्कूल आना शुरू कर दिया था। जब स्कूल मैनेजमेंट ने इसका विरोध कर गेट पर रोका तो स्टूडेंट के माता-पिता ने इसे धार्मिक अधिकार बताया और हंगामा कर दिया।

8 वीं कक्षा की छोटी से बच्ची को जबरन हिजाब से ढाक कर नहीं घुसने देने के चक्कर में संस्थान को दो दिन बंद कर छुट्टी घोषित करनी पड़ी और उच्च न्यायालय से अपनी सुरक्षा की प्रार्थना करनी पड़ी। जब स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सहायता नहीं की तो हाईकोर्ट ने पुलिस सुरक्षा का आदेश दिया।

उस पर भी राज्य के कम्युनिस्ट शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी कहते हैं कि स्कूल मैनेजमेंट को “थोड़ा अधिक परिपक्व व्यवहार” करना चाहिए था।

देखना यह है कि दो दिन बंद रहने के बाद उच्च न्यायालय की सुरक्षा में भी विद्यालय जिहादियों के अतिवाद से सुरक्षित रह पाता है कि नहीं! इस मुस्लिम बच्ची को 4 माह पूर्व ही विद्यालय ने प्रवेश दिया था। ऐसे लोग शायद नहीं चाहते कि मुस्लिम बेटियों पढ़ें!

See also  बंग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास की अबिलंब रिहाई व हिंदुओं के लगातार उत्पीड़न रोकने हेतु आगे आए विश्व समुदाय : बजरंग लाल बागड़ा, महामंत्री,विहिप

मामले से प्रश्न उठता है कि;

1. इस प्रकार की घटनाओं से विद्या के मंदिरों में अनुशासन और यूनिफार्म के माध्यम से समानता और एकता का सूत्र संकट में है!

2. इस्लामिक जिहादी तत्व, इन छोटी छोटी बातों के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन कर, गैर मुस्लिमों को मजहब के आधार पर डराने और धमकाने की ये कार्यवाही कब तक चलाएंगे!!

3. इस प्रकार के हथकंडों के माध्यम से देश की बेटियों को कब तक हिजाब और बुर्के रूपी काले बोरे क़ैद रखेंगे!

4. क्या ये होनहार बेटियों को विद्यालयों से दूर रखने के षड्यंत्र नहीं!

मामले में राज्य सरकार की उदासीनता और उल्टे विद्यालय को ही नसीहत से राज्य में कम्यूजिहादी गठजोड़ के गहरे षड्यंत्र उजगार हुए हैं।

#विश्वहिंदूपरिषद #दुर्गावाहिनीमातृशक्ति #बजरंगदल #आलोककुमार #संपतराय #बजरंगबागड़ा #डॉआरएनसिंह #विनोदबंसल #प्रज्ञाम्हला #परशुरामकुमार #अम्बरीषसिंह #चंद्रकांतरायपत #मिथलेश्वरमिश्र #डॉमधुवर्मा #संतोषसिसोदिया #डॉशोभारानीसिंह #कैलाशकेसरी #वीरेंद्रविमल #अखिलेशसुमन #सुषमाअग्रवाल #डॉभावनाझा #प्रकाशरंजन #गौरवअग्रवाल #चितरंजनकुमार

Author Profile

रविन्द्र कुमार
रविन्द्र कुमार
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
See also  महाकाल सेवा दल के द्वारा बाबा गरीबनाथ की भव्य बारात मे शामिल भक्तो के स्वागत के लिए लगाया शिविर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *